Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 05:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » निकाह के तीन महीने बाद ही नाबालिग बीवी ने मरवा दिया शौहर को
Headlines

निकाह के तीन महीने बाद ही नाबालिग बीवी ने मरवा दिया शौहर को

August 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शौहर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : जिस शौहर के साथ जीने-मरने की कसमें खाई, जीवन भर हर कदम पर साथ देने का वादा किया, उसी शौहर को आशिक के हाथों मरवा डाला। इस दुस्साहसिक वारदात को निकाह के महज तीन महीने के बाद ही अंजाम दिया गया। पुलिस ने संदेही गुनहगार मृतक की नाबालिग बीवी को डिटेन कर लिया है। वहीं, उसके आशिक समीर शाह (18) को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने मीडिया के सामने किया।

शादी से खुश नहीं थी लड़की

SP रिष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि करीब 20 साल का सरफराज खान लातेहार के मुरूप डीही गांव का रहने वाला था। उसकी डेड बॉडी बीते 31 जुलाई को पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के सिंजो पिपहरवा जंगल में मिली थी। उसकी शादी नावाबाजार की ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की से हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर शरफराज खान की नाबालिग बीवी को उठा लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों की शादी इसी साल 22 अप्रैल को हुई थी। लड़की इस शादी से खुश नहीं थी। उसका 18 साल के समीर शाह से चक्कर चल रहा था। दोनों के बीच करीब एक साल से रिश्ता था। सरफराज की शादी में समीर काफी एक्टिव था, इस चलते दोनों में दोस्ती हो गयी थी। शादी के बाद लड़की अक्सर अपने शौहर के साथ मायके आती-जाती रहती थी। सरफराज जब भी ससुराल आता, समीर से जरूर मिलता था। 30 जुलाई को भी सरफराज खान अपनी बीवी के कहने पर ससुराल आया था। पर उसे कहां पता था कि उसकी पत्नी ने उसके लिए मौत का जाल बिछा रखा है। लड़की और समीर ने सरफराज को ठिकाना लगाने की पूरी प्लानिंग कर ली थी।

बीवी ने 500 रुपये भेजकर सरफराज को बुलाया

तय प्लानिंग के अनुसार 26 जुलाई को पत्नी ने सरफराज को 500 रुपये भेजे और नावाबाजार बुलाया। पत्नी ने समीर को भी इसकी जानकारी दे दी। समीर उस समय कोडरमा के झुमरीतिलैया में रह रहा था, लेकिन सरफराज के आने की सूचना पर वह 29 जुलाई को अपने घर लौट आया। समीर अपनी माशुका के शौहर यानी सरफराज को फोन कर मिलने बुलाया और दोनों साथ निकले। खोड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान से बीयर की दो बोतल खरीदी और कंडा घाटी के जंगल में पहुंचा। वहां सरफराज को बीयर पिलाकर नशे की घुत कर दिया और फिर पत्थर से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद शव को वहीं छोड़कर समीर फरार हो गया।

31 जुलाई को शव बरामद होने के बाद सरफराज के भाई एहसान खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में पुलिस को शक हुआ कि हत्या में कोई करीबी शामिल है। पूछताछ में सरफराज की बीवी टूट गई और पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसकी निशानदेही पर समीर शाह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद समीर के पास से मृतक का मोबाइल फोन और माशूका का फोन बरामद किया गया। पुलिस ने समीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मृतक की पत्नी को पहले ही डिटेन किया जा चुका है।

नाबालिग के मां-बाप पर भी होगी कार्रवाई

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नाबालिग लड़की से शादी करने के मामले में सरफराज के सास-ससुर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के साथ मिलकर इस मामले में विशेष संज्ञान लिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : निकाह के बाद अभिनेत्री सना खान ने बदल लिया नाम, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था : CM हेमंत
Next Article नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी… जानें कैसे

Related Posts

झारखंड

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
Headlines

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.