Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 08:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार
अन्य खबरें

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दृश्यम 3’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब बॉक्स ऑफिस पर कमाई में बदलता नजर आ रहा है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत की थी। अब दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन भी मजबूत कमाई

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 62 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की। छुट्टी का फिल्म को सीधा फायदा मिला और बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे। दूसरे दिन भी फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने दूसरे दिन 39.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस तरह दो दिनों में ‘दृश्यम 3’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 101.84 करोड़ रुपये पहुंच गई है। रिलीज से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म शुरुआती दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। शुरुआती कमाई के आंकड़ों ने इन उम्मीदों को सही साबित किया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को भी सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या अच्छी रह सकती है। खास तौर पर छुट्टी और वीकएंड का साथ मिलने से फिल्म के कारोबार में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 100 करोड़ के पार

‘दृश्यम 3’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों को पसंद आ रही है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 101.84 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 121.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 104.49 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। शुरुआती कमाई के साथ ही फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि फिल्म की आगे की कमाई पूरी तरह दर्शकों के रुझान और आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में बने रहने पर निर्भर करेगी। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। तब्बू भी मीरा देशमुख की भूमिका में वापस लौटी हैं। फिल्म में श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विजय सलगांवकर के परिवार पर फिर आया जांच का दबाव

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कहानी विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। पिछली कहानी में विजय कानून की पकड़ से बच निकलने में कामयाब रहा था। अब एक नई जांच के चलते उसके परिवार पर एक बार फिर दबाव बढ़ता है। फिल्म की कहानी इसी जांच और उससे पैदा होने वाली परिस्थितियों के आसपास आगे बढ़ती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसकी कहानी अभिषेक पाठक ने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर लिखी है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की वजह से तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता थी, जिसका असर टिकट खिड़की पर दिखाई दे रहा है।

इसी बीच दो अक्टूबर को रिलीज हुई वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की शुरुआत काफी धीमी रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई करीब 21 लाख रुपये रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 71 लाख रुपये हो गया है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की कमाई दूसरी रिलीज फिल्मों की तुलना में काफी ज्यादा दिखाई दे रही है। आने वाले वीकएंड में फिल्म की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

इसे भी पढ़ें : हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस
Next Article राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.