WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजगढ़। लीमाचौहान थाना क्षेत्र में ग्राम पाड़ल्या रोड स्थित वेअरहाउस के समीप पुलिया के नीचे में मृत हाल में 5-6 माह का नवजात शिशु मिला। पुलिस ने मामले में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।
थाना प्रभारी एनपी.दायमा के अनुसार बुधवार देर शाम ग्राम कांचरियाभाई निवासी देवनारायण (42) पुत्र भंवरलाल भिलाला ने सूचना दी थी कि पाड़ल्या रोड़ स्थित वेअरहाउस के समीप निर्मित पुलिया के नीचे 5-6 माह का नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गर्भ छिपाने के उद्देश्य से नवजात शिशु को फेंकने के मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 317 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की।

