WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
राजगढ़। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग कर मानसिक प्रताड़ना व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित पति सहित चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी जितेन्द्र अजनारे के अनुसार ग्राम देवरी निवासी 24 वर्षीय संजूबाई बामनिया ने बताया कि 23 अगस्त को पति महेश पुत्र बालचंद, सास उमरावबाई, ससुर बालचंद और देवर मुकेश निवासी गाड़रखेड़ी थाना मोहनबड़ोदिया ने दहेज की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

