Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नितिन नवीन की राज्यसभा चुनाव में एंट्री, बीजेपी ने बिहार से दिया दिकट
Headlines

नितिन नवीन की राज्यसभा चुनाव में एंट्री, बीजेपी ने बिहार से दिया दिकट

March 3, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नितिन नवीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया है। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, बिहार की राजनीति में चर्चा तेज हो गई। पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और इसे संगठन के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।

पांच बार विधायक रह चुके हैं

नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। लंबे समय से वे बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं। संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। पार्टी के अंदर उन्हें मेहनती और जमीन से जुड़े नेता के रूप में देखा जाता है।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय

बीजेपी ने इस बार टिकट वितरण में उन नेताओं को प्राथमिकता दी है जो संगठन के साथ लंबे समय से जुड़े रहे हैं। नितिन नवीन भी उन्हीं चेहरों में से एक हैं। पार्टी के भीतर उनकी पहचान एक ऐसे नेता की है जो कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देते हैं।

बिहार में पांच सीटों पर चुनाव

इस बार बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है। 16 मार्च को मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च तय की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पटना और अन्य जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कई जगहों पर मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने एक अनुभवी और भरोसेमंद चेहरे को आगे बढ़ाया है। अब सबकी नजर 16 मार्च को होने वाले मतदान पर है। चुनाव के नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि बिहार की पांचों सीटों पर किस दल का पलड़ा भारी रहता है।

इसे भी पढ़ें : होली पर बिहार के इस जिले में सभी सरकारी छुट्टियां रद्द

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहोली के बाद घर की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, ऐसे चमकेंगे रंग से सराबोर पर्दे
Next Article राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को, बीजेपी ने 6 राज्यों से उतारे 9 उम्मीदवार

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.