Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » होली पर बिहार के इस जिले में सभी सरकारी छुट्टियां रद्द
बिहार

होली पर बिहार के इस जिले में सभी सरकारी छुट्टियां रद्द

March 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
होली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bhojpur : होली के त्योहार को देखते हुए भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिले में रंगों का पर्व शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य और फायर व्यवस्था तक व्यापक तैयारी कर ली गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

छुट्टियां रद्द, अधिकारी मैदान में

होली के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहने और स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

Advertisement Advertisement

84 गांव अति संवेदनशील घोषित

जिले के 14 चिन्हित थानों के तहत आने वाले 84 गांवों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है और संबंधित थानाध्यक्षों को लगातार गश्त करने का आदेश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

175 जगहों पर 189 मजिस्ट्रेट की तैनाती

दो मार्च से पांच मार्च तक जिले के प्रमुख 175 स्थानों पर 189 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहेंगे। खास तौर पर बाजार, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, जुलूस मार्गों और डीजे कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

साथ ही हर घंटे कंट्रोल रूम को खैरियत रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि हालात पर पल-पल नजर रखी जा सके।

आरा शहर में फायर और मेडिकल व्यवस्था मजबूत

आरा शहर में अग्निशमन व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। शीश महल चौक, गोपाली चौक और शिवगंज मोड़ पर एक-एक फायर ब्रिगेड वाहन तैनात रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

स्वास्थ्य विभाग को भी 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। अस्पतालों में जरूरी दवाएं और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ एंबुलेंस सेवा को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई

प्रशासन सोशल मीडिया पर भी खास नजर रख रहा है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है ताकि भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन किया जा सके।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं, किसी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को जानकारी दें।

इसे भी पढ़ें : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, प्रवासी मजदूरों के लिए 24 घंटे मदद सेवा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमिडिल ईस्ट संकट के बीच नीतीश सरकार का बड़ा कदम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Next Article सीएम हेमंत की बरसी रहमत, उम्रकैद के 23 बंदियों की हो गई रिहाई

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.