Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 09:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार-झारखंड में पूरे साल रहा जियो का जलजला… जानें कैसे
Headlines

बिहार-झारखंड में पूरे साल रहा जियो का जलजला… जानें कैसे

December 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : बिहार और झारखंड टेलीकॉम सर्किल में 2025 के दौरान रिलायंस जियो का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। टेलीकॉम विनियामक संस्था TRAI के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर तक जियो लगातार नंबर वन ऑपरेटर बना रहा।

नए मोबाइल ग्राहकों में 85 फीसदी हिस्सेदारी

TRAI की कंज्यूमर मार्केट शेयर रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच बिहार सर्किल में कुल 28 लाख 55 हजार 296 नए मोबाइल ग्राहक जुड़े। इनमें से अकेले Reliance Jio ने 24 लाख 36 हजार 771 नए ग्राहक जोड़े। यह नए ग्राहकों की कुल बढ़त का 85 फीसदी से ज्यादा हिस्सा है।

एयरटेल दूसरे और वीआई तीसरे स्थान पर

नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर रहा। एयरटेल ने दस महीनों में 5 लाख 75 हजार 934 नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन आइडिया यानी वीआई तीसरे स्थान पर रहा और इस अवधि में 1 लाख 52 हजार 976 नए ग्राहक जोड़ने में सफल रहा।

बीएसएनएल को झेलना पड़ा भारी नुकसान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के लिए यह अवधि चुनौतीपूर्ण रही। जनवरी से अक्टूबर के बीच बिहार और झारखंड में बीएसएनएल ने 3 लाख 10 हजार 385 मौजूदा ग्राहक खो दिए। लगातार घटते ग्राहक कंपनी की चिंता बढ़ाते दिखे।

टेली डेंसिटी में मामूली सुधार, फिर भी सबसे पीछे

2025 के पहले दस महीनों में बिहार टेलीकॉम सर्किल की टेली डेंसिटी 56.63 फीसदी से बढ़कर 58.18 फीसदी तक पहुंची है। इसके बावजूद बिहार सर्किल देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में सबसे कम टेली डेंसिटी वाला क्षेत्र बना हुआ है।

होम इंटरनेट सेगमेंट में भी जियो सबसे आगे

मोबाइल के साथ साथ होम कनेक्टिविटी सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का दबदबा बना हुआ है। जियो फाइबर, जियो एयर फाइबर और यूबीआर जैसी सेवाओं के दम पर बिहार झारखंड में जियो की बाजार हिस्सेदारी 70 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है।

इंटरनेट कनेक्टिविटी में पूरे साल कायम रही बढ़त

तेजी से बढ़ते इंटरनेट उपयोग और डिजिटल जरूरतों के बीच रिलायंस जियो ने पूरे साल अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड दोनों सेगमेंट में जियो की बादशाहत 2025 में लगातार बनी रही।

इसे भी पढ़ें : जियो की बादशाहत बरकरार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनितिन नबीन का हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से स्वागत, भव्य रोड शो… देखें LIVE
Next Article बाथरूम की खिड़की से CS के घर में घुसा, स्विच बोर्ड से नल तक ले गया साथ

Related Posts

Headlines

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026
Headlines

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.