Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर मुहर, मां सीता की जन्मस्थली का 883 करोड़ से होगा विकास
Headlines

नीतीश कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर मुहर, मां सीता की जन्मस्थली का 883 करोड़ से होगा विकास

July 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 24 अहम प्रस्तावों को ग्रीन सिग्नल मिली है। मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के अनुरूप विकास किए जाने के लिए 882 करोड़ 87 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। कैबिनेट की बैठक में आज 24 एजेंडों में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को भी स्वीकृति मिली है। इसमें बिहार राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए निरंतर योगदान देने वाले राज्य के वरिष्ठ एवं आजीविका संकट से जूझ रहे उत्कृष्ट कलाकारों को 3000 रुपये पेंशन दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना अंतर्गत 2025-26 में 5000 लाभार्थी और वित्तीय वर्ष 2026- 27 से लेकर 2030-31 तक एक लाख युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं के निर्माण की योजना को आज कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है। आज कैबिनेट में पुनौराधाम के समग्र विकास के लिए तैयार की गई… pic.twitter.com/JFdAqPm1bm

— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 1, 2025

बिहार में मुख्यमंत्री गुरु शिष्य परंपरा योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए 2025-26 में एक करोड़ 11 लाख 60000 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। केंद्र प्रायोजित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए 3635. 15 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

चतुर्थ कृषि रोड मैप योजना के तहत सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के कार्यान्वयन की स्वीकृति मिली है। बामेती एवं जिला स्तरीय कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण को वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए 80 करोड़ 99 लाख 20000 स्वीकृत किए गए हैं।

चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत काम होंगे। मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना के लिए 2025-26 में 30 करोड़ 49 लाख 37, 227 रुपये की स्वीकृति दी गयी है।

बिहार विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक संवर्ग में निदेशक राजीव कुमार का संविदा आधारित नियोजन समाप्त होने के बाद 1-7-2025 से 1 वर्ष के लिए निर्देशक के पद पर संविदा आधारित नियोजन विस्तारित करने की स्वीकृति मिली है।

सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल रमाकांत प्रसाद की पुनर्नियुक्ति की अवधि 1-7- 2025 से 30.6.2026 तक 1 वर्ष विस्तारित कर दी गई। बिहार राज्य स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अनुदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश के हाथों अपॉइंटमेंट लेटर पाकर गदगद हो गये 21391 पुलिसकर्मी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में लगातार बारिश से हो रहे नुकसान पर है सरकार की नजर : CM हेमंत
Next Article बहनोई के IAS बनते ही बढ़ गयी एक रेंजर की हनक, विभाग में करने लगा खेला

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.