अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि शुरुआत से ही बारिश की तीव्रता चिंता का विषय है। यह बदलाव पर्यावरण के दृष्टिकोण से हो रहे हैं। इन बदलावों से प्रभावित होने और नुकसान उठाने वाले लोगों पर सरकार की नजर है। CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स के जरिये राज्यवासियों से कहा है कि मानसून की शुरुआत में ही झारखंड में हो रही लगातार बारिश चिंता का विषय है। बारिश के कारण प्रभावित होने और नुकसान उठाने लोगों के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि झारखंड में मानसून अभी शुरू ही हुआ है और शुरुआत से ही बारिश की तीव्रता चिंता का विषय है। यह बदलाव पर्यावरण के दृष्टिकोण से हो रहे हैं। बता दें कि झारखंड में मानसून के शुरुआत से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे झारखंड के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ऐसी परिस्थिति में CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम एक वीडियो साझा कर राज्यवासियों को आश्वस्त किया है कि सरकार उन सभी लोगों के साथ खड़ी है, जो इस बारिश में प्रभावित हुए हैं और वे सभी सरकार की निगरानी में हैं।
Delhi: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren says, “In Jharkhand, flooding has been a recurring issue. The monsoon has only just begun and the intensity of rainfall from the very start is a matter of concern. From an environmental perspective, the changes we are witnessing are… pic.twitter.com/yZEOF1EYhn
— IANS (@ians_india) June 30, 2025
इसे भी पढ़ें : भारत सरकार ने Google क्रोम यूजर्स को दी ‘हाई रिस्क’ चेतावनी
इसे भी पढ़ें : किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : जुलाई में सरकारी नौकरी के लिए बड़ा मौका, 50 हजार पदों पर Vacancy
इसे भी पढ़ें : संपदाओं को लूट रही राज्य सरकार, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : JLKM
इसे भी पढ़ें : बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : डिजिटल अरेस्ट कर खाते में उड़ा लेते थे माल, CID ने तीन शातिर को दबोचा
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में जंगली हाथियों का तांडव, रात के अंधेरे में क्या कर डाला… जानें



