अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। CM नीतीश कुमार के निर्देश पर विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 10,327 नए पदों का सृजन किया गया है। इसकी जानकारी डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने बिहार के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी पद जल्द ही भरे जाएंगे। NDA सरकार का लक्ष्य हर घर में एक सरकारी नौकरी पहुंचाना है।
डिप्टी CM का एक्स पोस्ट
सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “CM नीतीश कुमार के निर्देशन पर बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों को जोड़कर कुल 10327 नवपदों का सृजन किया गया है। सरकारी भर्ती के तहत सभी सृजित नव पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति भी की जाएगी। एनडीए सरकार बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। आगे भी अभियान चलाकर युवाओं को एनडीए सरकारी नौकरी और रोजगार को देना जारी रखेगी। बिहार के युवाओं को बहुत-बहुत बधाई है!”
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के निर्देशन पर बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों को जोड़कर कुल 10327 नवपदों का सृजन किया गया है।
सरकारी बहाली के तहत सभी सृजित नव पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति भी की जाएगी। एनडीए सरकार बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ… pic.twitter.com/tpndVbLdLx
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 25, 2025
विभागवार पदों का ब्योरा
बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों में पद सृजित किए हैं। यहां विभागवार विवरण है :
| क्रमांक | विभाग का नाम | पदों की संख्या |
| 1 | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | 5,953 |
| 2 | गृह विभाग (अग्निशमन एवं साइबर अपराध इकाई सहित) | 3,568 |
| 3 | विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग | 106 |
| 4 | कला, संस्कृति एवं युवा विभाग | 143 |
| 5 | आपदा प्रबंधन विभाग | 87 |
| 6 | शिक्षा विभाग | 89 |
| 7 | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग | 72 |
| 8 | वित्त विभाग | 12 |
| 9 | कृषि विभाग | 293 |
| 10 | जल संसाधन विभाग | 1 |
| 11 | अन्य (अनिश्चित विभाग) | 3 |
| कुल पदों की संख्या | 10,327 |
युवाओं के लिए सलाह
डिप्टी सीएम ने युवाओं से अपील की है कि वे इन रिक्त पदों पर आवेदन करें और सरकारी नौकरी हासिल करें। सरकार लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास में जुटी हुई है। बिहार के युवा इस मौके का फायदा उठाएं।
इसे भी पढ़ें : मधुबनी का दरिंदा ASI… अब 20 साल काटेगा ‘लाल कोठी’ में… जानें क्यों

