Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑन लाइन गेम ने युवक से खेला खेल, 29.40 लाख रुपये गंवाए
Headlines

ऑन लाइन गेम ने युवक से खेला खेल, 29.40 लाख रुपये गंवाए

August 2, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। यदि आप ऑन लाइन गेम खेलते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। क्योंकि यहां आपके जीतने की कम और लूटने की संभावना ज्यादा है। गांधी नगर के एक कारोबारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कोविड के दौरान कारोबारी का कामधंधा चौपट हुआ तो उसने 40 लाख का अपना एक मकान बेच दिया।

उसी की मदद से वह घर का खर्चा चला रहा था। लेकिन ऑन लाइन गेम के चक्कर में आकर उसने 29.40 लाख रुपये गंवा दिए। शुरुआत में दो लाख रुपये गंवाने के बाद आरोपी पीड़ित को और गेम खेलने के लिए उकसाते रहे। यहां तक पीड़ित को लोन देने का झांसा देकर उसके खाते में सेंध लगा दी। परेशान होकर पीड़ित ने शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस से शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

auto

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ललित (32) परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहता है। इसका अपना कारोबार था, लेकिन कोविड की वजह से काफी नुकसान हुआ। यहां तक इसे घर का खर्च चलाने के लिए अपना मकान भी बेचना पड़ा। मकान को बेचने पर मिले 40 लाख की मदद से वह अपने घर का खर्चा चलाने लगा। वर्ष 2021 में उसे ‘तीन पत्ती कैश’ के नामक गेम का पता चला।

ललित ने ऑन लाइन गेम पर पैसा लगा दिया। लेकिन उसके दो लाख रुपये डूब गए। उन रुपयों को निकालने के चक्कर में ललित ने 9 लाख रुपये और गंवा दिए। इसके बाद वह चुपचाप बैठ गया। आरोप है कि कुछ माह बाद ललित के पास एक मोबाइल से कॉल आया। कॉलर ने दोबारा गेम खेलकर अपने हारे हुए रुपये दोबारा निकालने के लिए कहा। ललित दोबारा इनके झांसे में आ गया और उसने दोबारा 9 लाख रुपये लगा दिए। लेकिन इस बार भी वहां हार गया। ललित ने बताया कि उसे गेम से ठगी का पता चला तो उसने नवंबर 2021 में पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी।

अप्रैल 2022 में ललित के बाद दोबारा आरोपितों का कॉल आया। आरोपितों ने उससे गेम खेलने के लिए कहा। ललित ने रुपये न होने की बात कर उनसे मना दिया। आरोपित ललित को लोन देने की बात करने लगे। ललित को लगा कि लोन लेकर वह कोई काम धंधा कर लेगा। आरोपितों ने पीड़ित का विश्वास जीतकर लोन देने की बात कर उसके खाते ही जानकारी ले ली। बाद में खाते में सेंध लगाकर वहां से भी अकाउंट में बचे 9.40 लाख रुपये उड़ा लिये। अब परेशान होकर ललित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती से एक लाख की ठगी

आनंद विहार के सूरजमल विहार में आयुषी डागा (24) नामक युवती को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठग लिया गया। पीड़िता ने एक विज्ञापन देखकर उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने सात अलग-अलग ट्रांजैक्शन में पीड़िता को चूना लगाया।

21 मई से 30 मई के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने ठगी के बाद दो जून को पुलिस को खबर दी। अब पुलिस ने करीब दो माह बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहर-हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज के समर्थन में आया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
Next Article खेल व खिलाड़ियों को तरजीह दे रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

Related Posts

Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.