Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 09:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘अब नहीं मिलेगा’ मान चुके थे लोग, फिर एसपी अनुदीप ने लौटाई 28 लोगों की खोई ‘मुस्कान’
Headlines

‘अब नहीं मिलेगा’ मान चुके थे लोग, फिर एसपी अनुदीप ने लौटाई 28 लोगों की खोई ‘मुस्कान’

August 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : मोबाइल आज सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रहा। बैंकिंग से लेकर पढ़ाई, नौकरी और जरूरी दस्तावेज तक सब कुछ अब मोबाइल में ही रहता है। ऐसे में जब मोबाइल गुम हो जाता है तो लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन पाकुड़ पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अगर शिकायत समय पर दर्ज हो और तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए, तो खोया हुआ मोबाइल भी वापस मिल सकता है। रविवार को एसपी ऑफिस में ऐसा ही भावुक और खुशी भरा माहौल देखने को मिला, जब ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 28 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल वापस सौंपे गए।

एसपी अनुदीप सिंह ने खुद एक-एक मोबाइल धारक को उनके फोन सौंपे। कई लोगों के चेहरे पर महीनों बाद मुस्कान लौट आई। किसी ने एसपी का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया तो किसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा।

auto

तकनीक और पुलिस की मेहनत से मिली सफलता

मोबाइल वितरण के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि आम लोगों का भरोसा बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि दूरसंचार विभाग के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और पाकुड़ पुलिस की तकनीकी टीम के लगातार प्रयासों से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 28 मोबाइल ट्रैक कर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइलों में पाकुड़िया थाना क्षेत्र के 10, महेशपुर के 7, मुफस्सिल थाना के 3, नगर थाना के 2, रद्दीपुर ओपी के 2, मालपहाड़ी ओपी के 2, अमड़ापाड़ा का 1 और लिट्टीपाड़ा का 1 मोबाइल शामिल है। एसपी ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं या कहीं गुम हो गए हैं, उन्हें खोजकर वापस दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

जब अपने हाथों में आया पुराना मोबाइल, चेहरे पर लौट आई मुस्कान

एसपी ऑफिस में जैसे ही एक-एक कर लोगों के नाम पुकारे गए और उन्हें उनके मोबाइल सौंपे गए, वहां मौजूद लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल खोने के बाद उन्होंने नई डिवाइस खरीद ली थी, लेकिन पुराने फोन में उनकी कई जरूरी यादें, तस्वीरें और दस्तावेज थे। उन्हें वापस पाकर ऐसा लगा जैसे कोई कीमती चीज लौट आई हो। मोबाइल धारकों ने पाकुड़ पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से पुलिस के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। उनका कहना था कि आमतौर पर लोग सोचते हैं कि मोबाइल मिलने की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन पाकुड़ पुलिस ने उनकी सोच बदल दी।

पूरी टीम की मेहनत लाई रंग

इस अभियान को सफल बनाने में पाकुड़ पुलिस की तकनीकी शाखा और सीसीटीएनएस टीम की अहम भूमिका रही। एसपी अनुदीप सिंह के मार्गदर्शन में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनुप रोशन भेगरा, मुफस्सिल थानेदार गौरव कुमार, महेशपुर थानेदार रवि शर्मा, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित सभी संबंधित थाना पुलिस और तकनीकी टीम ने लगातार मेहनत कर मोबाइलों को ट्रैक किया और उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : तेल मिल में फन फैलाये फुफकार मार रहा था जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेल मिल में फन फैलाये फुफकार मार रहा था जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो
Next Article मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम से मिला बम बनाने का कथित प्लान, तीन छात्र हिरासत में

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.