Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 07:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पप्पू यादव का ऐलान, 9 जुलाई को करेंगे बिहार बंद
Headlines

पप्पू यादव का ऐलान, 9 जुलाई को करेंगे बिहार बंद

July 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पप्पू यादव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस प्रक्रिया के विरोध में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 9 जुलाई 2025 को बिहार बंद और चुनाव आयोग कार्यालय घेराव का ऐलान किया है। साथ ही, वह इस मुद्दे पर पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की भी तैयारी में हैं।

इस चलते बढ़ा विवाद

चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की थी, जो 25 जून से 25 जुलाई 2025 तक चलेगा। इसके तहत करीब 8 करोड़ मतदाताओं को अपनी नागरिकता और पात्रता साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे, जैसे — जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मूल निवास प्रमाण पत्र या 1 जुलाई 1987 से पहले जारी कोई सरकारी दस्तावेज।

कांग्रेस, आरजेडी, AIMIM समेत कई विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक करार दिया है। उनका आरोप है कि यह प्रक्रिया गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश है। तेजस्वी यादव ने भी इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है।

पप्पू यादव का बयान

पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“9 जुलाई को बिहार बंद रहेगा। हम चुनाव आयोग का घेराव करेंगे और हाई कोर्ट में याचिका भी दायर करेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि,

“NDA सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों का वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है। वोट देना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। चुनाव आयोग अब RSS के इशारों पर काम कर रहा है और मतदाता सूची से चुनिंदा वर्गों को बाहर करने की कोशिश हो रही है।”

इसके पीछे क्या है रणनीति?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पप्पू यादव, जिन्होंने हाल ही में अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय किया है, इस मुद्दे को उठाकर फिर से बिहार की राजनीति में सक्रिय और प्रासंगिक बनने की कोशिश कर रहे हैं। वह खासकर युवाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं।

बता दें कि पप्पू यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर चुके हैं। अब इस नए आंदोलन के जरिए वह 2025 विधानसभा चुनाव से पहले मजबूत सियासी संदेश देना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान बिहार CM पद को लेकर बोल गये बड़ी बात… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिव मंदिर के दौरे पर पहुंची डीसी के अचानक रुक गये कदम… जानें क्यों
Next Article मुहर्रम में DJ पर पूरी तरह से रोक, अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन

Related Posts

Headlines

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026
Headlines

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.