Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 09:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना के नामी रेस्टोरेंट्स में रेड, परोस रहे थे एक्सपायरी आइटम, वेज-नॉनवेज थे साथ
Headlines

पटना के नामी रेस्टोरेंट्स में रेड, परोस रहे थे एक्सपायरी आइटम, वेज-नॉनवेज थे साथ

October 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : पटना के पॉश इलाके एस.पी. वर्मा रोड पर स्थित मशहूर रेस्टोरेंट्स और फूड आउटलेट्स में खाद्य संरक्षा विभाग ने अचानक दबिश देकर हड़कंप मचा दिया। राज्य के खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर अधिकारियों की विशेष टीम ने पिस्ता हाउस, पाइरेट्स ऑफ ग्रिल और बर्गर सिंह समेत कई जगहों पर एक साथ औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान इन बड़े ब्रांड्स के किचन और स्टोरेज में साफ-सफाई से लेकर एक्सपायरी सामान तक की कई गंभीर खामियां पकड़ी गईं। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी मसालों को मौके पर ही फिंकवा कर नष्ट करवाया और बड़ी मात्रा में संदिग्ध व नियमों के खिलाफ बेची जा रही खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया। इसके अलावा कई तरह के खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

पिस्ता हाउस में मिले एक्सपायरी मसाले, बिना लेबल का सामान हुआ जब्त

निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा गड़बड़ी पिस्ता हाउस में देखने को मिली। टीम ने यहां से लगभग 56 हजार 400 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की, जिसमें 15 किलो ड्राइड चेरी, 42 किलो ड्राइड पाइनएप्पल, 32 किलो ड्राइड जिंजर और 7.5 किलो डेट्स पेस्ट शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक डेट्स पेस्ट पर गलत ब्रांडिंग की गई थी और बाहर से मंगवाए गए सामान पर जरूरी कानूनी जानकारी भी दर्ज नहीं थी। इसके अलावा किचन में एमडीएच तंदूरी मसाला के 66 पैकेट और गरम मसाला के 51 पैकेट एक्सपायरी डेट पार कर चुके थे, जिन्हें अफसरों ने फौरन नष्ट करवा दिया। जांच टीम को यहां फ्रीजर में वेज और नॉनवेज आइटम एक साथ रखे मिले। साथ ही कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल के कागजात भी नदारद पाए गए।

पाइरेट्स ऑफ ग्रिल को सुधार का नोटिस, किचन में जमा मिला गंदा पानी

एस.पी. वर्मा रोड के ही चर्चित पाइरेट्स ऑफ ग्रिल में भी अधिकारियों को कई खामियां मिलीं। यहां से टीम ने लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सोंठ पाउडर जब्त किया। रेस्टोरेंट के किचन में जल निकासी की व्यवस्था बेहद खराब पाई गई और वहां गंदा पानी जमा था। साथ ही बिल पर एफएसएसएआई का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं छपा था। फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी चीजों को बिना अलग किए एक साथ रखा गया था। हालांकि रेस्टोरेंट को तकनीकी रिपोर्ट में 97 फीसदी अंक मिले हैं, लेकिन इन कमियों को देखते हुए विभाग ने प्रबंधन को सुधार नोटिस थमाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की सख्त हिदायत दी है।

बर्गर सिंह समेत कई दुकानों से लिए गए सैंपल, लैब भेजी गई रिपोर्ट

अभियान के तहत टीम ने इसी इलाके के बर्गर सिंह का भी मुआयना किया, जहां से फ्राइज डिप सॉस और मेयोनेज के सैंपल लिए गए। पूरी कार्रवाई के दौरान पनीर, बादाम, किशमिश, सॉस और मसालों के कुल दर्जनों नमूने सील कर जांच के लिए राज्य संयुक्त खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी है कि ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और आने वाले दिनों में यह जांच अभियान शहर के बाकी इलाकों में भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा
Next Article रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

Related Posts

Headlines

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
Headlines

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

October 11, 2026
राशिफल

राशिफल @ 11 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026

पटना के नामी रेस्टोरेंट्स में रेड, परोस रहे थे एक्सपायरी आइटम, वेज-नॉनवेज थे साथ

October 11, 2026

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

October 11, 2026

राशिफल @ 11 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 11, 2026

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.