Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में गर्दनीबाग के अलावा कहीं और धरना दिया तो होगी कार्रवाई, DM-SSP का निर्देश जारी
Headlines

पटना में गर्दनीबाग के अलावा कहीं और धरना दिया तो होगी कार्रवाई, DM-SSP का निर्देश जारी

October 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : पटना में धरना-प्रदर्शन करने वाले संगठनों और लोगों को अब निर्धारित स्थल गर्दनीबाग जाना होगा। इसके अलावा शहर में किसी दूसरे स्थान पर धरना-प्रदर्शन करने या बिना अनुमति प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटना के डीएम कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने सभी संगठनों से तय नियमों का पालन करने और आम लोगों की परेशानी का ध्यान रखने की अपील की है। डीएम और एसएसपी ने विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों की ओर से बिना पूर्व सूचना या निर्धारित अनुमति के धरना-प्रदर्शन किए जाने के मामलों की समीक्षा के बाद यह निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, यातायात सुचारू रखना और आम नागरिकों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है।

जाम से स्कूल, अस्पताल और कारोबार प्रभावित

प्रशासन के मुताबिक, निर्धारित स्थल के अलावा अन्य जगहों पर प्रदर्शन करने से सड़कों पर जाम लगता है। इससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के कामकाज पर भी असर पड़ता है। वहीं, कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है और उनकी व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सड़क जाम होने से बुजुर्गों, बीमार लोगों और स्कूली बच्चों की आवाजाही में भी दिक्कत आती है। सबसे गंभीर स्थिति तब होती है, जब एंबुलेंस और दूसरी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता। इससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी हो सकती है।

निर्देश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

डीएम और एसएसपी ने संगठनों से अपील की है कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखने के लिए गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल का ही उपयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय स्थल के अलावा कहीं और प्रदर्शन करने या जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा
Next Article बंद पत्थर खदान से मिला युवक का श’व, ह’त्या या हादसा… तफ्तीश शुरू

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.