Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 04:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन
Headlines

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : राजधानी में तेजी से चल रहे पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने डेडलाइन तय कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि पटना मेट्रो का पूरा निर्माण कार्य हर हाल में वर्ष 2028 तक पूरा कर लिया जाए। रविवार को मुख्यमंत्री अचानक नेहरू पथ पहुंचे और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का ग्राउंड रियलिटी चेक किया। इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स गोलंबर, हाईकोर्ट चौराहा और हनुमान मंदिर के पास चल रही खुदाई व पिलर निर्माण की स्थिति देखी और अफसरों से सीधे अपडेट लिया।

ट्रैफिक जाम न लगे, आम लोगों को न हो परेशानी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसियों को हिदायत दी कि काम की रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में आम लोगों की फजीहत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, इसलिए निर्माण स्थलों के आसपास ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें। रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग इस तरह की जाए कि रोजाना आने-जाने वाले लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने काम की गुणवत्ता और साइट पर सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता न करने की चेतावनी दी।

जेडी विमेंस कॉलेज और बिहार म्यूजियम के पास बनेंगे दो फुट ओवरब्रिज

नेहरू पथ पर पैदल चलने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दो नए फुट ओवरब्रिज बनाने का भी निर्देश दिया। पहला फुट ओवरब्रिज जेडी विमेंस कॉलेज के पास बनेगा, जिससे छात्राओं को सड़क पार करने में आसानी होगी। वहीं दूसरा फुट ओवरब्रिज हाईकोर्ट चौराहा और बिहार म्यूजियम के बीच तैयार किया जाएगा, ताकि म्यूजियम आने वाले पर्यटकों और स्थानीय राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो के काम के साथ ही ये दोनों पुल भी जल्द तैयार किए जाएं।

मौके पर मौजूद रहे उपमुख्यमंत्री और आला अधिकारी

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमले में भी पूरी मुस्तैदी दिखी। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान व प्रावैधिकी मंत्री शीला कुमारी मौजूद रहीं। इसके अलावा नगर विकास एवं वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पटना मेट्रो के एमडी संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी, पटना डीएम कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई आला अधिकारी भी साथ रहे। सीएम ने सभी विभागों को आपसी तालमेल बिठाकर काम को समय सीमा में पूरा करने को कहा।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट ने 1.08 करोड़ खातों में ट्रांसफर किए 1237 Cr, बोले- कोई भी हकदार छूटना नहीं चाहिए

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो
Next Article सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.