Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 08:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पतरातू, टारगेट में थे ये दो कारोबारी… देखें CCTV फुटेज
Headlines

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पतरातू, टारगेट में थे ये दो कारोबारी… देखें CCTV फुटेज

February 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोलियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र में उस वक्त तहलका मच गया, जब सरैया टोला के रहने वाले कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर को टारगेट कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। आसपास के लोगों के मुताबिक करीब 8 से 9 राउंड गोलियां दागी गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधी सियाल सोनदा बस्ती की तरफ से आए थे। वे गजानन प्रसाद के घर के पास पहुंचे और सीधे गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले। पूरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया रामगढ़ का पतरातू, टारगेट में थे कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद और सेल संचालक नीतीश कुमार pic.twitter.com/R6oWKrxO06

— News Samvad (@newssamvaad) February 11, 2026

Advertisement Advertisement

सेल संचालक के घर पर भी बरसी गोलियां

हैरत की बात यह है कि बदमाशों ने सिर्फ एक घर को निशाना नहीं बनाया। जानकारी के अनुसार, सेल संचालक नीतीश कुमार के आवास पर भी दनादन गोलियां दागी गईं। बताया जा रहा है कि छोटे और बड़े दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इससे साफ है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। इसके अलावा सोनदा बस्ती के मुख्य चौक और एक दुकान के पास भी फायरिंग की गई। इससे पूरे इलाके में खौफ फैल गया।

सड़क पर बिखरे मिले खोखे, दहशत में लोग

घटना के बाद जब लोग बाहर निकले तो सड़क पर गोलियों के कई खोखे पड़े मिले। सूचना मिलते ही पतरातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ और भारी पुलिस बल

गोलीबारी की फैली खबर के बाद एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, थानेदार सत्येंद्र कुमार अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। हमलावरों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।

रंगदारी, गैंगवार या डराने की साजिश

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी वारदात के पीछे वजह क्या है? क्या यह रंगदारी का मामला है, गैंगवार है या फिर किसी को डराने की साजिश? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खुलकर कुछ बोलने से भी बच रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ATS का हाई अलर्ट… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
Next Article राशिफल @ 12 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Headlines

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
Headlines

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.