Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में ATS का हाई अलर्ट… जानें क्यों
Headlines

झारखंड में ATS का हाई अलर्ट… जानें क्यों

February 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में एक नए सिंथेटिक ओपिओइड ड्रग ‘साइक्लोर्फिन’ (Cychlorphine) को लेकर पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) झारखंड ने राज्य के रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, बाकी तमाम जिलों के एसपी, रांची, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और कोल्हान-चाईबासा के रेंज डीआईजी समेत रेल डीआईजी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। यह अलर्ट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जरिए जारी इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (INCB) के स्पेशल अलर्ट नंबर-1 (दिनांक 20 जनवरी 2026) के आधार पर जारी किया गया है।

क्या है मामला

INCB ने हाल ही में ‘साइक्लोर्फिन’ नाम के एक नए सिंथेटिक ओपिओइड के उभरने पर चिंता जताई है। फिलहाल यह पदार्थ NDPS एक्ट के तहत अधिसूचित नहीं है, लेकिन एजेंसियों को आशंका है कि इसका दुरुपयोग भारत में भी शुरू हो सकता है।

auto

इसी खतरे को देखते हुए ATS ने साफ कहा है कि अगर कहीं इस ड्रग के इस्तेमाल, तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत NCB को सूचित किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे NDPS कानून के तहत अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

मैदान में उतरने के निर्देश

झारखंड ATS के एसपी ऋषभ झा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी जिला पुलिस अपने फील्ड फॉर्मेशन को अभी से ब्रीफ करें और अलर्ट कर दें। खास तौर पर…

  • ड्रग तस्करी से जुड़े इलाकों पर नजर रखें
  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बॉर्डर एरिया और संवेदनशील ठिकानों पर निगरानी बढ़ाएं
  • संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर खुफिया नजर रखें
  • actionable intelligence जुटाने पर फोकस करें

पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि इसे सिर्फ औपचारिक पत्र न समझें, बल्कि इंटेलिजेंस और प्रिवेंटिव ऐंगल से गंभीरता से लें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

क्यों है चिंता की बात

सिंथेटिक ओपिओइड्स को बेहद खतरनाक माना जाता है। कम मात्रा में भी ये जानलेवा साबित हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे ड्रग्स की वजह से कई देशों में ओवरडोज के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में समय रहते अलर्ट जारी करना एहतियाती कदम माना जा रहा है।

राज्यभर में अलर्ट, खुफिया तंत्र सक्रिय

सूत्रों की मानें तो ATS और स्थानीय पुलिस की खुफिया इकाइयों को खास तौर पर ड्रग नेटवर्क, मेडिकल सप्लाई चैन और केमिकल सप्लायर्स पर नजर रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय का साफ संदेश है… “पहले से चौकन्ना रहो, ताकि बाद में कार्रवाई की नौबत न आए।” फिलहाल राज्य में इस ड्रग की कोई आधिकारिक बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इसे संभावित खतरे के तौर पर देख रही है।

झारखंड पुलिस ने साफ कर दिया है कि ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और किसी भी नई चुनौती से निपटने के लिए पूरा सिस्टम तैयार है।

इसे भी पढ़ें : घर टूटे तो फूटा गुस्सा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सड़क पर उतरे बमके लोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडबल सुपर ओवर में थ्रिल का तूफान, आखिरी गेंद पर पलटा मैच
Next Article झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.