अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : भोजपुरी फिल्म स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हाल ही में दोबारा बीजेपी में शामिल होने के बाद ये अटकलें तेज थीं कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए सभी कयासों पर विराम लगा दिया।
सोशल मीडिया पर दिया स्पष्ट संदेश
अपने पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ज्वाइन नहीं की थी और ना ही मुझे चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।”
बीजेपी में हाल ही में हुई थी वापसी
सिर्फ एक हफ्ते पहले ही Pawan Singh की भव्य वापसी बीजेपी में हुई थी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और रितुराज सिन्हा मौजूद थे। यहां तक कि उपेंद्र कुशवाहा ने भी उन्हें मंच से आशीर्वाद दिया। इससे 2024 लोकसभा चुनाव का पुराना विवाद भी खत्म हो गया, जब पवन सिंह ने कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
बीजेपी की रणनीति में अहम माने जा रहे थे पवन सिंह
बीजेपी में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि Pawan Singh भोजपुरी इलाके, भोजपुर और शाहाबाद में राजपूत व युवाओं के वोट को जोड़ने में मदद कर सकते हैं। पार्टी चाहती थी कि 2024 में बंटे राजपूत वोट बैंक को फिर एकजुट किया जाए। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए किसी विधानसभा सीट से टिकट मिलने की चर्चाएं भी थीं, जो अब खत्म हो गई हैं।
पत्नी ज्योति सिंह ने बढ़ाई मुश्किलें
बीजेपी में वापसी के बाद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वे लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और कई बार खुद टिकट की मांग भी कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने जनसुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की और कहा कि वे अन्याय के खिलाफ और महिलाओं के हक में न्याय मांगने आई हैं।
ज्योति के गंभीर आरोप – गर्भपात की गोलियां दीं
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गर्भपात की गोलियां दीं और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति ने बताया कि पवन सिंह बार-बार बच्चे की चाह दिखाकर भी गर्भपात कराते रहे। विरोध करने पर उन्हें परेशान किया गया। एक बार उन्होंने तनाव में 25 नींद की गोलियां खा लीं, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव का ऐलान… परसों होगा जबरदस्त ‘धमाका’

