Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 07:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी
Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
TPC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में कोयला उत्खनन कार्य में लगी बीजीआर कंपनी से 50 लाख रुपये की लेवी मांगने का मामला सामने आया है। लेवी की यह मांग उग्रवादी संगठन टीपीसी के नाम पर की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रात में पहुंचे दो नकाबपोश, कर्मियों को हड़काया

जानकारी के मुताबिक, अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा गांव के पास इकड़ी नाले पर कंपनी की ओर से पुल निर्माण का काम कराया जा रहा है। बीते 14 मई की रात अचानक दो नकाबपोश बदमाश निर्माण स्थल पर पहुंचे। उस वक्त साइट पर कुछ कर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को डराया-धमकाया और उनके हाथ में एक पर्चा थमा दिया। बदमाशों ने कर्मियों से उसी समय पर्चा पढ़वाया और साफ तौर पर कहा कि तय रकम नहीं दी गई तो कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

पर्चे में TPC और सरदार राय का नाम

मौके पर छोड़े गए पर्चे में उग्रवादी संगठन टीपीसी का नाम लिखा हुआ था। साथ ही टीपीसी उग्रवादी सरदार राय का भी जिक्र किया गया है। पर्चे में चेतावनी दी गई है कि 50 लाख रुपये की लेवी नहीं मिलने पर कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। घटना के बाद साइट पर काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में डर का माहौल है। कंपनी प्रबंधन ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

कंपनी प्रबंधन ने थाने में दी लिखित शिकायत

घटना के बाद बीजीआर कंपनी प्रबंधन ने अमड़ापाड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थानेदार अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि कंपनी की ओर से आवेदन मिला है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

कंपनी के पीआरओ ने की घटना की पुष्टि

बीजीआर कंपनी के पीआरओ संजय बेसरा ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर लेवी की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद कर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रशासन पुलिस को पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहा है ताकि मामले का जल्द खुलासा हो सके।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस इस मामले को सिर्फ लेवी मांगने की घटना मानकर नहीं चल रही है। जांच टीम यह भी देख रही है कि कहीं स्थानीय बदमाशों ने नक्सली संगठन का नाम इस्तेमाल कर रंगदारी वसूलने की कोशिश तो नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी जिले में कुछ मामलों में नक्सली संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें : थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleथानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान
Next Article रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
राशिफल

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.