Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चाय पत्ती की जगह गलती से डाल दिया कीटनाशक, पति-पत्नी की मौत
Headlines

चाय पत्ती की जगह गलती से डाल दिया कीटनाशक, पति-पत्नी की मौत

November 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर में बुजुर्ग दंपति को सुबह की चाय ने मौत की नींद सुला दिया. वृद्धा की कमजोर निगाहें चाय-पत्ती को नहीं पहचान सकीं. चाय-पत्ती कम पड़ने पर वृद्धा दूसरे कमरे से चाय-पत्ती की जगह कीटनाशक उठा लाई और उबलते पानी में उसने कीटनाशक भी डाल दिया. इस चाय को पीने से बुजुर्ग दंपति की ​मौत हो गई, जबकि उनका बेटा उपचार के बाद सही हो गया.

थाना मुंगावली क्षेत्र के कछियाना मोहल्ले के रहने वाले बुजुर्ग दंपति श्रीकिशन सेन और कोमलबाई के लिए सुबह की चाय उनकी आखिरी चाय होगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा. रोज की तरह पति श्रीकिशन मंदिर जाने के लिए तैयार हो रहे थे. पत्नी कोमलबाई रसोई में गईं और चाय बनाने लगीं. चाय-पत्ती खत्म हो गई, तो वे दूसरे कमरे में गईं. वृद्धा की आंखें कमजोर थीं, जिसके चलते कम देख पाती थीं. इसी धोखे में वे चाय-पत्ती की जगह पैकेट में रखी कीटनाशक दवा उठा लाईं.

किचन में आकर उन्होंने उबलते पानी में कीटनाशक भी डाल दिया. अपने पति को चाय दी और बेटे को जगाने के बाद खुद भी चाय पी ली. चाय पीने के बाद श्रीकिशन सेन साइकिल से मंदिर के लिए निकल गये. वे कुछ दूर पहुंचे, तभी चक्कर खाकर गिर पड़े. इस दौरान बेटे ने भी चाय पी, तो उसे कड़वी लगी. उसने चाय को रखा छोड़ दिया. इसी दौरान पड़ोसी श्रीकिशन की खबर लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच गये.

श्रीकिशन को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उधर घर में मौजूद कमलाबाई और बेटे जितेंद्र की हालत भी खराब होने लगी. उन दोनों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने कमलाबाई को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेंद्र को उपचार के दौरान बचा लिया गया.

मामले की जानकारी मिलते ही मुगावली थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर भी मौके पर पहुंच गये. थाना प्रभारी ने बताया कि गलती से चाय-पत्ती की जगह कीटनाशक दवा डाली गई थी. मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं एक साथ बुजुर्ग दंपति की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. एक चिता पर ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऔवैसी की पार्टी के विधायक ने ‘हिन्दुस्तान’ के नाम से शपथ लेने से किया इंकार
Next Article कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम कर देती है खाने की ये चीजें, शोध में दावा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.