Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आठ साल तक माशुका की जिस्म से खेला, फिर सरकारी नौकरी मिलते ही…
Headlines

आठ साल तक माशुका की जिस्म से खेला, फिर सरकारी नौकरी मिलते ही…

November 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
साल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : जिंदगी के आठ साल किसी पर भरोसा करके बिताना आसान नहीं होता, खासकर तब जब वह भरोसा एक दिन अचानक टूट जाए। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र की एक युवती की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। प्रेम, भरोसा, इंतजार और फिर उसी भरोसे के खून का दर्द… उसने इन सबको चुपचाप सहा, लेकिन अब उसने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। युवती बताती है कि साल 2017 में उसकी मुलाकात प्रदीप कुमार पासवान से हुई। बातचीत शुरू हुई, फिर दोस्ती और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के जीवन में जगह बनाने लगे। समय बीतने के साथ दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों के बीच कई बार देह से देह का रिश्ता भी बना। युवती ने अपना भविष्य प्रदीप के साथ ही देखना शुरू कर दिया था। वह कहती है, “उसने कहा था कि नौकरी मिलते ही शादी कर लेगा। मैं उसकी बात पर यकीन करती रही।”

नौकरी के बाद बदल गया रिश्ता

साल 2023 में प्रदीप को BPSC से कंप्यूटर साइंस टीचर की नौकरी मिल गई। युवती को लगा कि अब उनका जीवन बेहतर हो जाएगा। लेकिन नौकरी के साथ ही प्रदीप का रवैया बदलने लगा। शादी की बात पर वह हर बार अलग बहाना देता। युवती बताती है, “नौकरी मिलने के बाद वह बदलने लगा। फोन पर बातें कम हो गईं। मुलाकातें भी कम हो गईं।”

auto

फरवरी 2025 में प्रदीप के पास गयी बिहार

फरवरी 2025 में युवती प्रदीप से मिलने बिहार गई, जहां वह नौकरी कर रहा था। उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा। प्रदीप ने उसे अपने पास रखा, साथ समय बिताया, लेकिन इसी बीच प्रदीप की मां और बहन ने उसे ताने भी दिए। युवती ने इन्हें चुपचाप सहा, क्योंकि उसे लगा था कि जल्द ही शादी हो जाएगी। वह कहती है, “मुझे लगा था कि परिवार मुझे स्वीकार कर लेगा, लेकिन वहां मुझे अपमान ही मिला।”

कॉल्स चलती रहीं, उम्मीद टूटती रही

फरवरी से नवंबर 2025 तक प्रदीप उससे मोबाइल पर बात करता रहा। कभी प्यार से, कभी औपचारिक रूप से। लेकिन शादी का कोई फैसला नहीं आया। फिर अचानक उसने साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा। युवती कहती है, “उसने मुझे बताया भी नहीं कि वह दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। मुझे किसी और से पता चला।”

अब न्याय की उम्मीद

दिल टूटने के बाद युवती गढ़वा महिला थाना पहुंची। उसने आवेदन देकर पूरी बात बताई और कहा कि अगर प्रदीप शादी नहीं करना चाहता तो उसके साथ किए गए धोखे का हिसाब मिलना चाहिए। उसकी आवाज भले ही धीमी हो, लेकिन उसमें दर्द और हिम्मत दोनों हैं। उसने कहा, “मैंने बस न्याय की मांग की है। मैं चाहती हूं कि ऐसे वादों का मजाक न बनाया जाए।”

इसे भी पढ़ें : अब झारखंड में ही तैयार होंगे पायलट, सीएम ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब झारखंड में ही तैयार होंगे पायलट, सीएम ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन
Next Article पाकुड़ में प्रोजेक्ट जागृति का अनोखा दिन, 77 लोग बने अनजान मरीजों का सहारा

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.