Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा वाराणसी पहुंंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अगवानी
Headlines

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा वाराणसी पहुंंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अगवानी

April 3, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

वाराणसी। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 40 सदस्यीय दल के साथ एक दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विमान विमानतल पर जैसे ही उनका विशेष विमान उतरा, पहले से वहां मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल का स्वागत महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक अवधेश सिंह ने कतारबद्ध होकर की। दल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा भी शामिल हैं।

बाबतपुर एयरपोर्ट से नेपाल के प्रधानमंत्री का काफिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगे बढ़ा तो शहर में कुल 15 जगहों पर उनके सम्मान और स्वागत के लिए लोकनृत्य और संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया। जगह-जगह लोग भारत और नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए मेहमान प्रधानमंत्री के प्रति आदर भाव दिखाते रहे। शहर के प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकनृत्य देख प्रधानमंत्री देउबा भी खुश दिखे।

बताते चलें, वाराणसी में नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के पहुंचने से पहले ही मयूर नृत्य, दीवारी, पाईडंडा लोकनृत्य शुरू हो गया है। एयरपोर्ट मार्ग पर सरायकाजी बस स्टैंड पर सोनभद्र के आदिवासी लोकनृत्य का प्रदर्शन करते रहे। तरना स्थित सेठ जयपुरिया स्कूल के गेट पर नटवरी लोक नृत्य, संत अतुलानंद तिराहा पर सोनभद्र का ही आदिवासी नृत्य, सर्किट हाउस पर बुंदेलखंड का राई नृत्य, पुलिस लाइन चौराहा पर अवध का धोबिया और पूर्वांचल का फरुवाही लोकनृत्य का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री देउबा का काफिला कचहरी और ताज होटल तिराहे पर पहुंचा तो आदिवासी और मयूर लोकनृत्य से उनका स्वागत किया गया। चौकाघाट पर मसक बीन और धोबिया लोकनृत्य, लहुराबीर क्रॉसिंग पर लोकनृत्य, मैदागिन चौराहे पर मयूर नृत्य और बम रसिया (नगाड़ा) की प्रस्तुति हुई।

इसके बाद प्रधानमंत्री देउबा का काफिला कालभैरव तिराहा पहुंचा तो लोक कलाकारों ने शहनाई और ढेढिया लोकनृत्य से उनका स्वागत किया। इसके बाद चौक पर धोबिया और विविध लोकनृत्य और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में डमरू वादन से स्वागत होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडैम में नहाने के गए दो युवक डूबे, एनडीआरएफ़ ने निकाला शव
Next Article खुद की जमीन ना बचा पाने के अफसोस में किसान ने उसी जमीन पर की आत्महत्या

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.