WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में दोनों के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
दूसरी तरफ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी अहम ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, भारत इतिहास के बेहद नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। हम एक साथ कई आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लेकिन हमें जो चुनौतियां दी जा रही हैं, उसका सामना करने का हमारा निश्चय दृढ़ रहना चाहिए।

