Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 05:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएम मोदी की जनसभा कटिहार में आज, 50 एकड़ में बैठेंगे 1.5 लाख लोग
Headlines

पीएम मोदी की जनसभा कटिहार में आज, 50 एकड़ में बैठेंगे 1.5 लाख लोग

November 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Katihar : पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को दिन के 3 बजे कटिहार के भसना मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा को विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों को लगभग अंतिम रूप चुके हैं।

राजग कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कटिहार जिला प्रभारी सुनील सिंह, रैली प्रभारी विनोद गोटिया, भाजपा जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य टंडन ठाकुर ने रविवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अधिकारी मौके पर मौजूद

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। पीएमओ सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला अधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। सभा स्थल पर सुरक्षा जांच और विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यातायात और रूट चार्ट तैयार

पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने खास रूट चार्ट तैयार किया है। वाहन पार्किंग की व्यवस्था और डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगभग 300 ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है।

50 एकड़ में फैला कार्यक्रम स्थल

भसना में आयोजित यह कार्यक्रम करीब 50 एकड़ भूमि में हो रहा है। कोलकाता की आद्री कंपनी द्वारा 1,35,000 वर्गफुट क्षेत्र में विशाल टेंट लगाया जा रहा है। इसमें करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच निर्माण और सुरक्षा के काम में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसे भी पढ़ें : पटना में पीएम मोदी का ऐतिहासिक रोड शो… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 03 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, ‘शेरनियों’ ने दिलाई शानदार जीत

Related Posts

Headlines

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026
Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.