Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हत्या के आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली
Headlines

हत्या के आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

March 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुठभेड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jaunpur (UP) : जौनपुर में गुरुवार देर रात पुलिस और हत्या के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है।

हत्या के बाद भाग रहे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को आशीष चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वह बन्दीपुर के पास शराब ठेके के पास मौजूद था, तभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उसे घेर लिया। जान बचाने के लिए आशीष इधर-उधर भागता रहा और कई घरों में छिपने की कोशिश की, लेकिन डर के कारण किसी ने उसे शरण नहीं दी। आखिरकार हमलावरों ने उसे एक मड़हे में घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने ऐसे किया आरोपियों की पहचान

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान की गई। इनमें धनंजय चौहान, अविनाश चौहान, आदर्श चौहान और भोले चौहान शामिल हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने ओईना गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लग गई।

दो आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

घायल आरोपियों की पहचान शिवशंकर चौहान (26) और धनंजय चौहान उर्फ नंदू (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखे, एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भा पढ़ें : जंगली हाथियों का तांडव, एक ही रात महिला और युवक को कुचल डाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगली हाथियों का तांडव, एक ही रात महिला और युवक को कुचल डाला
Next Article 70 लाख के बिल पर ‘एक लाख का खेल’, JE को जाना पड़ा जेल

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.