Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस लाइन के ड्राइवर ने दे दी जान, दो थानेदार को बताया जिम्मेदार… देखें वीडियो
Headlines

पुलिस लाइन के ड्राइवर ने दे दी जान, दो थानेदार को बताया जिम्मेदार… देखें वीडियो

October 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ड्राइवर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Koderma : कोडरमा पुलिस लाइन बुधवार को उस समय सन्नाटे में डूब गई, जब वहां तैनात 42 साल के ड्राइवर मंसूर आलम ने खुद को मिटा लिया। एक साथी का फोन उठाकर उसकी डरी–सहमी आवाज में कही गई बात ने बैरक के जवानों को हिला दिया। मंसूर ने साथियों को खुद बता दिया था कि उसने ज़िंदगी खत्म करने का कदम उठा लिया है। साथी दौड़े, अस्पताल ले गए, रांची तक पहुंचाया, लेकिन ज़िंदगी के लिये मौत से जंग मंसूर हार गया।

ज़िंदगी का बोझ और निलंबन की कड़वाहट

मंसूर आलम का पिछले कुछ महीनों से पुलिस विभाग के साथ रिश्ता सहज नहीं रहा। वे पिछले तीन महीनों से निलंबित थे। चार महीने के भीतर दो बार निलंबन का आदेश उनके खिलाफ आया। विभागीय जांच कहती है कि वे ड्यूटी के दौरान शराब पीते थे, लापरवाही बरतते थे। यही कारण था कि उन पर कार्रवाई हुई।

आखिरी संदेश का दर्द

मंसूर ने मौत से ठीक पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में उन्होंने साफ-साफ दो थाना प्रभारियों के नाम लिए… जयनगर थानेदार और डोमचांच थानेदार। उनका आरोप था कि इन्हीं अधिकारियों के दबाव और झूठे कारणों से उन्हें निलंबित कराया गया। वीडियो में मंसूर की आवाज़ टूटी हुई थी, लेकिन शब्द बेहद साफ थे… “मेरी मौत के जिम्मेदार यही दोनों होंगे।”

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2025/10/hjjhj.mp4

पुलिस लाइन में पसरा सन्नाटा

जैसे ही मंसूर की मौत की खबर बैरक में पहुंची, साथी जवानों की आंखें भर आईं। कई साथी चुपचाप दीवार से टिके रहे। यह वही जवान थे, जिनके साथ मंसूर ने वक्त गुजारा था। लेकिन अब सवाल उनके दिल में भी उठ रहे हैं कि अगर शिकायतें थीं, तो क्या सुधार की कोशिशें की गईं? क्या विभागीय कार्रवाई के साथ मनोवैज्ञानिक सहारा भी जरूरी नहीं था?

क्या बोल गये डीएसपी…

मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह का कहना है कि मंसूर आलम पर गंभीर शिकायतें थीं। जांच में यह पाया गया था कि वे शराब पीकर ड्यूटी करते थे और लापरवाही बरतते थे। इसी कारण उन्हें निलंबित किया गया था। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आत्महत्या और लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सीनियर IAS अलका तिवारी बनीं राज्य निर्वाचन आयुक्त, अधिसूचना जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीनियर IAS अलका तिवारी बनीं राज्य निर्वाचन आयुक्त, अधिसूचना जारी
Next Article राशिफल @ 02 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.