Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 50 KW से ज्यादा लोड वाले थाना या पुलिस लाइन सोलर प्लांट से होंगे रोशन
Headlines

50 KW से ज्यादा लोड वाले थाना या पुलिस लाइन सोलर प्लांट से होंगे रोशन

June 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
थाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार में थाना, पुलिस लाइन से लेकर सभी तरह के पुलिस भवन सर्वसुविधा संपन्न होने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बन रहे हैं। अब जिन थानों या पुलिस लाइनों में 50 किलोवॉट से अधिक की बिजली खपत हो रही है, वहां सौर्य ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। ऐसे भवनों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद ऐसे भवनों में सौर्य ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीजी (आधुनिकीकरण, एससीआरबी एवं ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2007-08 से अब तक 1 हजार 14 थाने नए भवन बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें अब तक 737 थानों के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि, 277 का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।

एडीजी सुधांशु कुमार ने कहा कि इस वर्ष 17 थानों के भवन बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इस वर्ष 37 का निर्माण पूरा हो गया है। राज्य में 80 पुलिस थाने ऐसे भी हैं, जो भवन एवं भूमिहीन हैं। इनके लिए जमीन खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 34 थानों के लिए चिन्हित स्थानों पर किसी तरह का विवाद होने के कारण यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा 545 थाना भवन ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 5 से 20 आवासन क्षमता वाले बैरक भी बनाए गए हैं। 25 पुलिस केंद्र में 100 से 500 क्षमता वाले महिला बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है।

सभी नए भवनों में महिलाओं के लिए अलग बैरक और शौचालय : एडीजी

एडीजी ने कहा कि अब जितने भी नए थाना और पुलिस लाइन के भवन बन रहे हैं, उन सभी में महिला कर्मियों के लिए अलग बैरक और शौचालय बनाए जा रहे हैं। अब तक 678 थानों में 5 सीट वाले टॉयलेट का निर्माण कर लिया गया है। 257 में दो सीट वाले शौचालयों का निर्माण किया गया है।

साइबर थानों और यातायात पुलिस के लिए बनेंगे भवन

राज्य के सभी जिलों में गठित 43 साइबर थानों और 43 यातायात थानों के लिए भी नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। 28 नए यातायात थानों के भवन स्वीकृत कर दिए गए हैं, जिनका निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। सभी थानों का निर्माण तीन तरह के स्वीकृत मॉडल ए,बी एवं सी के आधार पर ही निर्माण कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले RJD को तगड़ा झटका, BJP की बढ़ी ताकत… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचुनाव से पहले RJD को तगड़ा झटका, BJP की बढ़ी ताकत… जानें कैसे
Next Article बेटी को देखते ही मां की आखों से झर-झर बहने लगे आंसू… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
बिहार

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.