Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 11:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नंबर प्लेट पर टेप सटा देख पुलिस ने रोका, फिर हुआ बड़े नेटवर्क का खुलासा
Headlines

नंबर प्लेट पर टेप सटा देख पुलिस ने रोका, फिर हुआ बड़े नेटवर्क का खुलासा

October 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझू उर्फ आईलेक्स और महेश्वर गंझू उर्फ जितिया बताये गये। साजिद अंसारी लोहरदगा का रहने वाला है। बाकी के चारों रांची के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इन लोगों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 15 बाइक बरामद की है। सभी गाड़ियां चोरी की हैं। तीन थानों की पुलिस ने मिलकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थी। रांची के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व और हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा की देखरेख में टीम गठित की। टीम में तीन थानों यानी जगरनाथपुर, धुर्वा और खलाड़ी थाना की पुलिस को शामिल किया गया। तफ्तीश शुरू की गयी और कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी बीच बीते शुक्रवार को मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास एंटी-क्राइम चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। उसकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर टेप चिपका हुआ था। उसने पुलिस को अपना नाम भरत बैठा बताया। गाड़ी के कागजात उसके पास नहीं मिले। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बाइक चोरी की है। उस बाइक को उसने शहीद मैदान सब्जी बाजार से बीते 19 अक्टूबर को टपाया था।

auto

गिरोह ने एक साल में चुराईं 100 से ज्यादा बाइक

पुलिस को दिये अपने बयान में भरत बैठा ने खुलासा किया वह अपने साथी शाजिद अंसारी के साथ मिलकर गुजरे एक साल में 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चुरा चुका है। ये दोनों मुख्य रूप से साप्ताहिक बाजारों… जैसे बेड़ों, नगड़ी, शालीमार और शहीद मैदान से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को बाद में कोयलरी क्षेत्र (मैक्लुस्कीगंज, खलारी, पिपरवाड़, बालूमाथ) में औने-पौने दाम में बेच देते थे।

निशानदेही पर धराया साजिद और तीन खरीददार

भरत बैठा की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी शाजिद अंसारी और चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 और चोरी की बाइकें बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि गिरोह द्वारा चोरी की गई एक बुलेट और एक हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक पहले ही एकता नगर क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद की जा चुकी है।

जारी रहेगी छापेमारी

एसपी पारस राणा ने बताया कि भरत बैठा और शाजिद अंसारी का आपराधिक इतिहास है। भरत बैठा के खिलाफ पुलिस फाइल में नौ और शाजिद अंसारी के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। चोरी की अन्य गाड़ियों की बरामदगी और गिरोह से जुड़े बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई राज उगले हैं, जिनके आधार पर आगे और खुलासे की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : खरना के दिन झारखंड के 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखरना के दिन झारखंड के 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
Next Article नहीं रहे बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर सतीश शाह

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.