Chaibasa (Ashish Verma) : नशे की खेती करने वालों को चाईबासा की टेबो पुलिस ने तीखी चोट दी है। धीमा जहर यानी अफीम के खेत में चीरा लगाते तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनमें एक 16 साल का नाबालिग है। नाबालिग के अलावा 19 साल के सुनिल ओड़ेया और 22 साल के सुखराम कैता उर्फ सनिका कैता को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को रिमांड होम भेज दिय गया। वहीं, बाकी दोनों संदेही गुनहगारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

DGP अनुराग गुप्ता से मिली खुली छूट के बाद पूरे झारखंड में अफीम की अवैध खेती को नहस-नहस किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 19 फरवरी को चाईबासा के टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव में चार लोगों को अफीम की खेती में चीरा लगाते पुलिस ने देखा। पुलिस ने एक नाबालिग के साथ सुनिल ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो लोग भागने में कामयाब रहे। आगे की तफ्तीश के दरम्यान 20 फरवरी को सुखराम कैता उर्फ सनिका कैथा को भी अरेस्ट कर लिया गया। इन लोगों की निशानदेही पर पोस्ता अफीम के फल में चीरा लगाने वाला चार पीस औजार और करीब 200 ग्राम पोस्ता अफीम बरामद किया गया। इन तीनों संदेही को दबोचने में चाईबासा DSP कुमार विनोद, टेबो थानेदार बिक्रांत मुंडा, एसआई सुभाष कुमार महतो और अनिल कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले USA के स्टीव, आदिवासी युवाओं के लिए करना चाहते ये काम
इसे भी पढ़ें : सूनी गोद करा गया बड़ा गुनाह, SSP बता गये सारी कहानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ब्रेकअप डे 2025: एंटी वैलेंटाइन वीक का अंतिम दिन
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के IED ब्लास्ट में शहीद पलामू के जांबाज को दी गयी अंतिम विदाई
इसे भी पढ़ें : JAC मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामला : BJP नेता का बेटा सहित 2 अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : CM की मां का चेकअप किया मशहूर डॉक्टर यूएस वर्मा ने, क्या बोले… जानें