Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नये लफड़े में प्रशांत किशोर, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस… जानें क्यों
Headlines

नये लफड़े में प्रशांत किशोर, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस… जानें क्यों

October 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रशांत किशोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज पाया गया है। यह जानकारी एक चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को दी। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रशांत किशोर का नाम कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 121, कालीघाट रोड के पते पर दर्ज है। यह वही जगह है जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मुख्यालय है। इसी सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं। अधिकारियों के अनुसार, किशोर का मतदान केंद्र सेंट हेलेन स्कूल, बी रानीशंकारी लेन में है।

बंगाल चुनाव में टीएमसी के लिए कर चुके हैं काम

गौरतलब है कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर टीएमसी के राजनीतिक सलाहकार रहे थे। अब दोहरी मतदाता सूची की बात सामने आने पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

auto

बिहार की वोटर लिस्ट में भी नाम दर्ज

चुनाव अधिकारी ने बताया कि बिहार में भी किशोर का नाम रोहतास जिले के सासाराम संसदीय क्षेत्र के करगहर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज है। उनका मतदान केंद्र मध्य विद्यालय, कोनार में स्थित है।

कानूनी प्रावधान का हवाला

अधिकारी ने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 के तहत किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज नहीं हो सकता। वहीं, धारा 18 के तहत एक ही निर्वाचन क्षेत्र में दो बार नाम दर्ज करना भी निषिद्ध है। यदि कोई व्यक्ति निवास स्थान बदलता है, तो उसे फॉर्म 8 भरकर अपना नाम स्थानांतरित कराना चाहिए।

देशभर में चल रही मतदाता सूची की जांच

चुनाव आयोग ने माना कि मतदाता सूची में दोहराव की समस्या आम है। इसी कारण पूरे देश में Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया चलाई गई। बिहार में इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 68.66 लाख प्रविष्टियां हटाई गईं, जिनमें करीब सात लाख मामले ऐसे थे, जिनमें मतदाता दो स्थानों पर दर्ज थे।

जन सुराज पार्टी का खंडन

इस विवाद पर जन सुराज पार्टी ने सफाई दी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विनोद तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर का नाम केवल बिहार के रोहतास जिले के पैतृक गांव कोनार में ही दर्ज है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल वाले वोटर कार्ड को किशोर ने पहले ही रद्द करवा दिया था और इसकी रसीद चुनाव आयोग से प्राप्त की गई थी। प्रवक्ता के अनुसार, यह भ्रम तकनीकी त्रुटि के कारण हुआ है और अब उनके नाम का दोहराव नहीं है।

इसे भी पढ़ें : ‘तेजस्वी का प्रण’ : महागठबंधन का घोषणापत्र जारी, देखें 20 बड़े वादों की लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘तेजस्वी का प्रण’ : महागठबंधन का घोषणापत्र जारी, देखें 20 बड़े वादों की लिस्ट
Next Article राशिफल @ 29 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.