Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 11:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Headlines

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

May 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रेमानंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mathura : मथुरा के वृंदावन से संत प्रेमानंद महाराज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खराब स्वास्थ्य की वजह से उनकी रोज होने वाली पदयात्रा और एकांत वार्ता को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आश्रम की ओर से जारी सूचना के बाद भक्तों में मायूसी देखी जा रही है। पिछले दो दिनों से महाराज जी श्रद्धालुओं से मुलाकात और दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

आश्रम ने जारी की सूचना

वृंदावन स्थित श्री राधा हित केली कुंज आश्रम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी कारण एकांत वार्ता और पदयात्रा को रोक दिया गया है। आश्रम ने भक्तों से अपील की है कि वे फिलहाल दर्शन के लिए आश्रम के बाहर या रास्तों पर भीड़ न लगाएं। आश्रम ने यह भी कहा कि जैसे ही महाराज जी की तबीयत में सुधार होगा, श्रद्धालुओं को फिर से दर्शन और वार्ता का अवसर मिलेगा।

रोज सुबह 3 बजे निकलते थे पदयात्रा पर

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा वृंदावन में काफी प्रसिद्ध है। हर रोज तड़के करीब 3 बजे वे परिक्रमा मार्ग पर निकलते थे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु रास्ते में खड़े होकर उनके दर्शन करते थे। कई लोग दूर-दूर से सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए वृंदावन पहुंचते थे। उनकी पदयात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्तों के लिए भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम भी बन चुकी थी। ऐसे में अचानक इसके बंद होने से भक्तों में चिंता बढ़ गई है।

20 साल से चल रहा है डायलिसिस

बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। करीब 20 वर्षों से उनका नियमित डायलिसिस हो रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनके आवास पर ही यह प्रक्रिया की जाती है, जिसमें 5 से 6 घंटे तक का समय लगता है। जानकारी के मुताबिक पेट संबंधी बीमारी के कारण उनकी दोनों किडनियां प्रभावित हुई थीं। तब से लगातार इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की वजह से कई बार उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी भी बनानी पड़ी है।

देशभर में हैं लाखों अनुयायी

प्रेमानंद महाराज के भक्त सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि राजनीति, फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां भी हैं। द्रौपदी मुर्मू, मोहन भागवत, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनसे मिलने वृंदावन पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रेमानंद महाराज काफी लोकप्रिय हैं। उनके प्रवचन और भक्ति से जुड़े वीडियो लाखों लोग देखते और साझा करते हैं।

भक्तों से संयम बरतने की अपील

आश्रम प्रशासन ने साफ कहा है कि भक्त फिलहाल संयम बनाए रखें और स्वास्थ्य को देखते हुए महाराज जी को आराम करने दें। आश्रम की ओर से आगे की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी। फिलहाल सभी श्रद्धालु उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : CM की अपील- ‘बिहार लौटिए, उद्योग लगाइए, मैंने पुलिस के हाथ खोल दिये हैं’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM की अपील- ‘बिहार लौटिए, उद्योग लगाइए, मैंने पुलिस के हाथ खोल दिये हैं’
Next Article झारखंड के तेजतर्रार IPS सुरेंद्र झा की BSF में एंट्री, DIG पद पर नियुक्त

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.