Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 01:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ पहुंचे रघुवर दास, बोले- बंगाल में इस बार बदलाव तय
Headlines

पाकुड़ पहुंचे रघुवर दास, बोले- बंगाल में इस बार बदलाव तय

March 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रघुवर दास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर रघुवर दास शनिवार को पाकुड़ पहुंचे, जहां परिसदन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिलों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की स्थिति पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद उन्होंने मीडिया से भी कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

बंगाल में बदलाव का माहौल

रघुवर दास ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए कहा कि वहां की जनता अब ममता सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में बंगाल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के अनुसार भाजपा की स्थिति मजबूत है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

मतदाता सूची को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है। इसके तहत नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी नागरिक स्थानीय लोगों के अधिकारों पर असर डाल रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के बयान पर जताई नाराजगी

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रघुवर दास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के समापन जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद जिम्मेदारी भरा होता है और ऐसे पद पर रहते हुए हर धर्म और आस्था का सम्मान जरूरी है। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे।

सभी धर्मों के पर्वों का सम्मान जरूरी

रघुवर दास ने कहा कि भारत में सभी पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और आस्था का हिस्सा हैं। चाहे रामनवमी हो, सरहुल या ईद, किसी भी धर्म या उसके देवी-देवताओं पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने आपसी सौहार्द और सम्मान बनाए रखने की अपील की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में ईद पर सुरक्षा का सख्त पहरा, डीसी-एसपी खुद उतरे सड़कों पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेल में तैनात बेवा का भरोसा जीता, फिर खेल गया उसकी आबरू से
Next Article गरीब बिटिया की शादी में देवदूत बने अधिवक्ता… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
झारखंड

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.