WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
यूपी। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया गया है। रेलवे ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही स्टेशन का कोड भी बदल गया है।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया था।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम तत्काल प्रभाव से बदल कर अयोध्या कैंट कर दिया गया है। अब इस स्टेशन का कोड AYC होगा। पहले स्टेशन का कोड FD था।

