Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक्शन में रांची DC, ऑन द स्पॉट कर गये हर समस्या का समाधान
Headlines

एक्शन में रांची DC, ऑन द स्पॉट कर गये हर समस्या का समाधान

March 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : “क्या बात है…? म्यूटेशन केस आपके लॉगिन में इतने दिनों से लंबित क्यों है…? दो से तीन दिनों के अंदर मामले को निष्पादित करें। इस मामले में आपको शो-कॉज किया जायेगा…” इन शब्दों के साथ सख्त लहजे में रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने रातू CO को फटकार लगायी। रातू प्रखंड के बिजुलिया के रहनेवाले उमेश कुमार ने पिछले साल नवंबर में म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था। दाखिल-खारिज के मामले को लंबित रखने की शिकायत पर जनता दरबार में DC भजंत्री बमक गये थे।

CO को जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाने का निर्देश

जनता दरबार में मंगरा पाहन द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की गयी। आवेदक द्वारा बताया गया कि उनके पैतृक सह पहनई भूमि जो कि सामाजिक, धार्मिक एवं पारंपारिक व्यवस्था की भूमि है, उस पर फागु महतो द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस मामले में DC मंजूनाथ भजन्त्री ने नगड़ी CO को नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को यथाशीघ्र रुकवाने के निर्देश दिये।

नामकुम अंचल के रहनेवाले संजय कुमार साहू द्वारा दाखिल-खारिज रद्द करने की शिकायत की गयी। आवेदक द्वारा बताया गया कि एक ही प्लॉट में अन्य जमाबंदी रैयतों का म्यूटेशन रद्द और एक का स्वीकृत किया गया है। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने इस मामले में रांची के अपर समाहर्त्ता को जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

हाई टेंशन बिजली तार हटवाने का आवेदन

तुपूदाना की रहनेवाली अमिता देवी द्वारा अपने घर के उपर से गुजरनेवाले बिजली के हाई टेंशन वायर को हटाने का आवदेन दिया गया। इस मामले में DC मंजूनाथ भजन्त्री ने नोडल पदाधिकारी जन शिकायत को बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निष्पादन का निर्देश दिया गया।

मंईयां सम्मान योजना का नहीं मिल रहा था लाभ, आवेदन में हुआ त्रुटि सुधार

खेलगांव थाना क्षेत्र की महिला मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में आवेदन लेकर जनता दरबार पहुंची थीं। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मौके पर ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को आवेदन में संभावित त्रुटि के जांच के निर्देश दिये। जिसके बाद महिला के आवेदन में आवश्यक सुधार किया गया।  जनता दरबार में किशोरगंज, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले बद्री शर्मा द्वारा पहाड़ी मंदिर रांची में नाइट गार्ड की ड्यूटी के लिए पुनः बहाल करने का आवेदन दिया गया। इस संबंध में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निदेशित किया।

अबुआ साथी (9430328080) पर दें बिचौलियों की जानकारी, होगी सख्त कार्रवाई : DC

जनता दरबार में आये लोगों से डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिचौलिये दिखें तो इसकी जानकारी अबुआ साथी (9430328080) पर दें। सूचना देनेवालों की पहचान गुप्त रखते हुए बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : लंबे अरसे से फरार बिट्टू सिंह के घर इश्तेहार चस्पा गयी पुलिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमा’रे गये गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश को कोर्ट से झटका
Next Article एक्शन में SP, 6 ASI सहित 11 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.