Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 11:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में हाई-प्रोफाइल से’क्स रैकेट का खुलासा, 6 लड़कियां समेत 14 कस्टडी में
Headlines

राजधानी में हाई-प्रोफाइल से’क्स रैकेट का खुलासा, 6 लड़कियां समेत 14 कस्टडी में

October 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची के होटलों और बार की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर पुलिस का हंटर चला है। शनिवार की देर रात शहर के कचहरी चौक स्थित होटल कोरिंथिया में पुलिस की टीम ने अचानक छापा मारकर एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से करीब आधा दर्जन युवतियों और आठ युवकों को कस्टडी में लिया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने होटल के मैनेजर और कर्मचारियों को भी बैठा लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

कमरों की तलाशी में खुला खेल

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि कचहरी चौक के पास स्थित होटल कोरिंथिया में कमरे बुक कराकर जिस्म फरोशी का गंदा नधंधा चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होते ही एएसपी कोतवाली निखिल राय, सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन और कई थानों के थानेदार की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। आधी रात को पुलिस की गाड़ियों का काफिला अचानक होटल के बाहर रुका और जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। टीम सीधे रिसेप्शन पर पहुंची और रजिस्टर जब्त कर कमरों की तलाशी शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल के अंदर मौजूद लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। कमरों से संदिग्ध हालत में मिले युवक और युवतियों को फौरन हिरासत में लेकर थाने भेजा गया।

Advertisement

मोबाइल और रजिस्टर से खंगाले जा रहे सुराग

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामान और होटल का एंट्री रजिस्टर जब्त किया है। अधिकारियों का मानना है कि इस पूरे खेल के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस अब जब्त किए गए फोन की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन युवतियों को होटल तक कौन लाता था, ग्राहकों की बुकिंग कैसे होती थी और पैसों का लेन-देन ऑनलाइन होता था या नकद। पुलिस इस बात की भी गहराई से पड़ताल कर रही है कि होटल प्रबंधन की इसमें सीधी मिलीभगत थी या उनकी अनदेखी में यह सब चल रहा था।

लालपुर से लेकर कोतवाली तक कई ठिकानों पर जांच

एसएसपी के निर्देश पर चली इस मुहिम का दायरा सिर्फ इसी एक होटल तक सीमित नहीं रहा। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कोतवाली और लालपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा होटलों और बार में भी देर रात सघन जांच अभियान चलाया। वहां ठहरे ग्राहकों के पहचान पत्र और रजिस्टर की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि शहर के होटलों और बार की आड़ में किसी भी तरह की गैरकानूनी या अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद रैकेट से जुड़े मुख्य दलालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट
Next Article एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा

Related Posts

Headlines

एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा

October 4, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026
अन्य खबरें

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा

October 4, 2026

राजधानी में हाई-प्रोफाइल से’क्स रैकेट का खुलासा, 6 लड़कियां समेत 14 कस्टडी में

October 4, 2026

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.