Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 07:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया कैंसिल… जानें क्यों
Headlines

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया कैंसिल… जानें क्यों

April 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
RBI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : RBI बैंक (आरबीआई) ने नियामक अनुपालन में कमियों के लिए इंडियन बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज पर जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी।

RBI के अनुसार, इंडियन बैंक पर 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन और ‘अग्रिमों पर ब्याज दर’, ‘किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना’ और ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को ऋण’ से जुड़े निर्देशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है।

इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पर 71.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी- प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण गैर-जमा स्वीकार करने वाली कंपनी और जमा स्वीकार करने वाली कंपनी (रिजर्व बैंक) निर्देश, 2016’ और ‘अपने ग्राहक को जानो’ निर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए लगाया गया है।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इन दंडों का उद्देश्य इन संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय लेना नहीं है।

साथ ही, आरबीआई ने जालंधर स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। पंजाब सरकार के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने और एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

परिसमापन के दौरान, प्रत्येक जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (डीआईसीजीसी) से 5 लाख रुपये तक की अपनी जमा राशि पर जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होगा। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 97.79 प्रतिशत जमाकर्ता डीआईसीजीसी से अपनी पूरी जमा राशि प्राप्त करने के हकदार हैं। 31 जनवरी, 2025 तक, डीआईसीजीसी ने कुल बीमित जमाराशियों में से 5.41 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : मधुबनी-वीरपुर सहित 6 जिलों में एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्ताव पास

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के सभी अस्पताल अब होंगे चकाचक, OT होगा मॉड्यूलर : अजय सिंह
Next Article गर्मी में टंकी का पानी कैसे रखें ठंडा… जानें यहां

Related Posts

Headlines

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रही चार्जशीट

November 9, 2026
Headlines

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026
Headlines

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रही चार्जशीट

November 9, 2026

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026

नवंबर में 8,930 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास से इंजीनियर तक को मौका

November 9, 2026

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.