Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 12:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के सभी अस्पताल अब होंगे चकाचक, OT होगा मॉड्यूलर : अजय सिंह
Headlines

झारखंड के सभी अस्पताल अब होंगे चकाचक, OT होगा मॉड्यूलर : अजय सिंह

April 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अजय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में सभी सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षकों के साथ सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन व्यवस्था पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने सभी को विभागीय संकल्प 58 (21), दिनांक 11. 4.2025 के द्वारा निर्गत ‘अस्पताल प्रबंधन के लिए मार्गदर्शिका’ के अनुरूप कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वह अतिशीघ्र अस्पताल में कर्मियों की कमी को पूरी करें। अपर मुख्य सचिव ने सभी को सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण एवं मशीनों का आकलन कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। इसके लिए यदि राशि की आवश्यकता होगी तो विभाग से मांग की जा सकती है। उन्होंने विगत 6 माह के अंदर किए गए नवाचार प्रयोग, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत किए कार्य और क्लेम, आने वाले 3 महीने में प्रारंभ किए जाने वाली प्रक्रिया और विशेषज्ञ एवं अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल निर्माण की भी समीक्षा की। सभी सिविल सर्जन को अति विशेषज्ञ/ विशेषज्ञों का पैनल निश्चित रूप से इस माह के अंत तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया। राज्य योजना अंतर्गत मशीन के अधिष्ठापन की अद्यतन स्थिति का एवं उनके द्वारा प्रारंभ गए ऑपरेशन के संबंध में भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने सभी सदर अस्पताल में ओटी को आधुनिकतम ओटी में परिवर्तित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री रखरखाव एवं संचालन योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की भी इस दौरान समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उप केन्द्रों की मरम्मत एवं रंगाई पुताई निश्चित रूप से की जाए और किए हुए कार्य का फोटोग्राफ विभाग उपलब्ध कराया जाए। अपर मुख्य सचिव ने मेंटरिंग योजना के तहत जिले से संबंध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट को टीम से संबंध स्थापित कर विभिन्न प्रकार के क्लीनिकल प्रोसीजर प्रारंभ किए जाने के भी निर्देश दिए। अजय कुमार सिंह ने जिले के एम्बुलेंस व्यवस्था का भी आकलन किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एंबुलेंस की जल्द मरम्मत हो ताकि मरीजों को समस्या नहीं हो। इस बैठक में ललित मोहन शुक्ला और विद्यानंद शर्मा पंकज के साथ अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : फौजी परिवार की बेटी बनी AFMC की फ्लाइंग ऑफिसर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमधुबनी-वीरपुर सहित 6 जिलों में एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्ताव पास
Next Article RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया कैंसिल… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.