Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 04:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वंदे भारत पर हमले का जिक्र कर सुकांत ने कहा : बंगाल में दो महत्वपूर्ण ट्रेनें हो सकती हैं बंद
Headlines

वंदे भारत पर हमले का जिक्र कर सुकांत ने कहा : बंगाल में दो महत्वपूर्ण ट्रेनें हो सकती हैं बंद

January 4, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन पर हमले का जिक्र करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के बंद होने की आशंका जाहिर की है। बुधवार को उन्होंने राजभवन कोलकाता में जाकर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात की। उसके बाद बाहर निकल कर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दो और वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना है लेकिन जैसी हमले की घटनाएं हो रही हैं उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि रेल मंत्रालय इसे बंगाल के बजाय कहीं और से चलाने पर विचार कर सकता है।

मजूमदार ने कहा कि नागरिकता अधिनियम के खिलाफ जिस तरह से राज्य भर में लूंगी वाहिनी ने तांडव किया था और रेलवे परिसर में तोड़फोड़ आगजनी और पत्थरबाजी हुई थी उसी तरह से वंदे भारत पर भी पथराव हुआ है। जिस समय इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई उस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में जय श्री राम के नारे लगाए गए थे। इसी का बदला लेने के लिए ऐसा किया गया हो सकता है।

auto

उन्होंने कहा कि पूरे देश में कुल 475 वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की योजना है जिसमें बंगाल में तीन ट्रेनें चलने वाली हैं। लेकिन जो हमले की घटना हुई है उसके बाद से ऐसा लगता है कि रेल मंत्रालय बंगाल के बजाय कहीं और इस ट्रेन के संचालन के बारे में सोच सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत हद तक संभव है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े उग्रवादी टाइप के लोग इस पत्थरबाजी की घटना में शामिल हो सकते हैं। बंगाल में हर ओर भ्रष्टाचार है। आवास योजना के तहत लोगों को घर नहीं मिल रहा है तो बीडीओ दफ्तर में पथराव कर सकते हैं। वंदे भारत पर पथराव क्यों कर रहे हैं? हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article3 लड़कियों समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Next Article शीतलहर में शिशुओं का रखें खास ख्याल : सीएमओ

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.