Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 03:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शीतलहर में शिशुओं का रखें खास ख्याल : सीएमओ
Headlines

शीतलहर में शिशुओं का रखें खास ख्याल : सीएमओ

January 4, 2023No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

औरैया। सर्द ऋतु में शिशु की देखभाल करना बहुत जरूरी है। नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस कारण इनको सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या जल्दी हो जाती है। इसलिए इनके प्रमुख अंगों को ढककर रखें, नाजुक शरीर होने के कारण सर्दी में बच्चे की खास देखभाल जरूरी है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अर्चना श्रीवास्तव का।

सीएमओ ने कहा कि शीतलहर में बच्चों को बिना कार्य के बाहर नहीं निकलें। कम से कम यात्रा करें। साथ ही गर्म उनी कपड़े से सिर, गला, हाथ और पैरों को ढक कर रखें। गर्म ताजा एवं पौष्टिक भोजन करें। विटामिन-सी की प्रचुरता वाले फल और सब्जी का अधिक सेवन करें, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता तथा तापमान को नियंत्रित रखती है। नियमित अंतराल पर गुनगुना पानी पीते रहें। बंद कमरे में लकड़ी या कोयला न जलाएं। इससे जानलेवा गैसें निकलती हैं। शीतलहर के दौरान शरीर के तापमान में गिरावट आने से कपकपी बोलने, सीने में तकलीफ, मांस-पेशियों में खिचाव, सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे फ्लू, बहती नाक आदि बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकों से संपर्क कर इलाज कराएं। चिकित्सकीय परामर्श का जरूर पालन करें।

auto

100 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय के एसएनसीयू इंचार्ज और बाल रोग विषेशज्ञ डॉ रंजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि शीतलहर में शिशु के शरीर के प्रमुख अंगों को ढककर रखें। नाजुक शरीर होने के कारण उन्हें खास देखभाल की जरूरत है। शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी परिवार के सभी लोगों पर है। उनका कहना है कि ठंड में बच्चों की देखभाल ही उसे बीमारी से बचाने का उपाय है। इन दिनों शिशु को आवश्यकतानुसार गर्म मुलायम कपड़े पहनाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे का सिर, गला और हाथ पूरी तरह से ढका हुआ हो, पैरों में गर्म मोजे हों। ठंड के दिनों में बच्चों को स्किन रैशेज का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि बच्चे दिन भर कपड़ों में ढके रहते हैं। ऐसे में बच्चों के कपड़ों का सही तरीके से चुनाव नहीं किया गया तो कुछ कपड़े बच्चों के लिए तकलीफदेह साबित हो सकता है। ठंड में बच्चों को पानी में भींगने से बचे। बच्चों को खुली हवा में खेलने से रोकें। इससे बच्चों में बुखार का खतरा बना रहता है। साथ ही निमोनिया भी हो सकता है। यह बीमारी सर्दी जुकाम का बिगड़ा हुआ रूप है जो आगे चलकर गंभीर साबित हो सकती है। गर्म पानी और तरल पदार्थ खिलाते रहें। बच्चों के हाथ साफ रखें ताकि वे संक्रामक रोग से बचे रहें। बच्चा अधिक थका हुआ लगे या उसके अंदर कुछ असमान्य परिवर्तन देखने को मिले तो सबसे पहले उसके शरीर का तापमान चेक करें। अगर शरीर का तापमान कम लगे तो यह समझ लेना चाहिए कि बच्चा अल्पताप या हाइपोथर्मिया की स्थिति में है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करना जरूरी है।

सर्दी में इन बातों का रखें ध्यान

मौसम के प्रभाव के कारण सर्दी में बच्चे के ठंडा पानी पीने, आइसक्रीम खाने, रात में गर्म कपड़े ओढ़कर न सोने से उसे सर्दी-जुकाम हो जाता है। शिशु का बिस्तर गर्म रखें, सुलाने से पहले हॉट वाटर बॉटल से बिस्तर गर्म कर लें। हो सके तो बच्चे के आसपास हीटर का प्रयोग न करें। करना भी पड़े तो ऑयल वाले हीटर को प्रयोग में लें।

खानपान का ध्यान रखें

दो साल तक बच्चों को स्तनपान जरूर कराएं। बच्चे में यदि बुखार के लक्षण लगे तो उसे पालक, मेथी, बथुआ, टमाटर या हरे धनिए का सूप बनाकर दे सकते हैं।

नहलाने का ध्यान रखें

सर्दी में शिशुओं को रोज न नहलाएं। रोज नहलाने की जगह गुनगुने पानी में टॉवल भिगोकर स्पॉन्जिंग करनी चाहिए। लेकिन यदि बच्चा थोड़ा बड़ा है तो रोज नहलाएं। नहलाने के बाद उसके शरीर की मालिश जरूर करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवंदे भारत पर हमले का जिक्र कर सुकांत ने कहा : बंगाल में दो महत्वपूर्ण ट्रेनें हो सकती हैं बंद
Next Article मप्र में शुरू हुई मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, शिवराज ने बांटे 918 हितग्राहियों को आवासीय प्लॉट

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.