Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 01:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में दो रोज बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश
Headlines

झारखंड में दो रोज बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

May 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों तक भले ही गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिले, लेकिन उसके बाद मौसम करवट लेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, बोकारो, गुमला, कोडरमा और लोहरदगा में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसके साथ वज्रपात का भी खतरा जताया गया है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूरे राज्य में 1 जून तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पलामू, गढ़वा और चतरा में अभी जारी रहेगी तपिश

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में अगले कुछ दिनों तक हीट वेव का असर बना रहेगा। इन जिलों में लोगों को अभी गर्म हवाओं और तेज धूप से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालत यह है कि राज्य के करीब 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा 19.5 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में रिकॉर्ड की गई। वहीं, डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दारीसाई में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

29 मई से मौसम देगा राहत

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 और 28 मई तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन 29 मई से मौसम में बदलाव दिखेगा और अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर राज्य के बाकी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रांची का अगले चार रोज का संभावित तापमान

  • 27 मई : अधिकतम 39°C, न्यूनतम 26°C
  • 28 मई : अधिकतम 37°C, न्यूनतम 24°C
  • 29 मई : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 23°C
  • 30 मई : अधिकतम 33°C, न्यूनतम 23°C

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों। गर्मी और लू से बचने के लिए दिन में ज्यादा देर धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article IAS अधिकारियों को विदेश यात्रा करवाने वाले ठेकेदार के ठिकाने पर छापा, BDO पर भी शिकंजा

Related Posts

Headlines

क्वार्टर में घुस पत्नी के बांधे हाथ, मुंह पर साटा टेप; फिर काट डाला सीसीएलकर्मी पति को

October 18, 2026
राशिफल

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026
झारखंड

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

क्वार्टर में घुस पत्नी के बांधे हाथ, मुंह पर साटा टेप; फिर काट डाला सीसीएलकर्मी पति को

October 18, 2026

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.