अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक की खबरें सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की है। कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी।
पुलिस ने बताया वीडियो की सच्चाई
रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि जिस वीडियो को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला पहले ही आगे निकल चुका था। इसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहे थे।
स्कूटी सवार को लेकर फैली गलतफहमी
वीडियो में दिख रहा स्कूटी सवार कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि विशेष शाखा का पुलिसकर्मी था। वह एयरपोर्ट पर खुफिया जानकारी एकत्र करने की ड्यूटी पर तैनात था और काम पूरा होने के बाद अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।
काफिले से कोई संबंध नहीं
पुलिस ने साफ किया कि स्कूटी का राष्ट्रपति के काफिले से कोई लेना-देना नहीं था। एहतियातन पुलिसकर्मियों ने उसे रोका था, जिससे लोगों को गलतफहमी हो गई कि सुरक्षा में चूक हुई है।
पुलिस ने अफवाहों को किया खारिज
रांची पुलिस ने दोहराया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता थी और सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी सतर्कता के साथ निभा रहे थे। वायरल खबरें पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं।
इसे भी पढ़ें : तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, रांची में गवर्नर और सीएम ने किया स्वागत



