Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक कारपेंटर की सूचना पर मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी रियाज नायकू
Headlines

एक कारपेंटर की सूचना पर मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी रियाज नायकू

May 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

श्रीनगर। हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू (Riyaz Naikoo) पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। रियाज नायकू तक पहुंचने में एक कारपेंटर ने अहम भूमिका निभाई। इस बात का खुलासा जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक  दिलबाग सिंह ने किया है। दिलबाग सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में इस बात की जानकारी दी कि कारपेंटर पूरे ऑपरेशन के दौरान टीम के साथ था।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने बताया, ‘कारपेंटर ने हमें बताया था कि कई भूल भुलैया जैसी सुरंगों के जरिए रियाज नायकू अपने घर पहुंचता था। उसके घर के भीतर एक ऐसी दीवार थी, जिसके दोनों तरफ कमरे थे और कोई आम इंसान उसे देखकर यह अंदाजा नहीं लगा सकता था कि यह दीवार अपने आप में रहने की जगह हो सकती है। इस साढ़े 5 फुट चौड़ी दीवार के बीच रियाज तसल्ली से आराम फरमाता था। हमारे साथ जो कारपेंटर था उसी ने हमें यह जानकारी दी थी।’

घर में घेरा गया नायकू’

दिलबाग सिंह ने कहा, ‘हम लोग 6 दिन पहले से ही रियाज के बारे में सारी जानकारी हासिल कर चुके थे। मौका मिलते ही हमारे जवानों ने रियाज को उसी के गांव में उसी के घर में घेरा। आप कह सकते हैं कि उसे ढ़ेर करने में हमारे इंटेलिजेंस की अहम भूमिका रही। एक तरह से माना जाए तो जाकिर मूसा के बाद वह घाटी में हिज्बुल का सबसे बड़ा कमांडर था। रियाज नायकू 2012 से ही सक्रिय था और वह घाटी के युवाओं को बरगलाने में माहिर था।’

 A++ कैटिगरी का आतंकी था रियाज

आतंकी रियाज नायकू A++ कैटिगरी का आतंकी था। सुरक्षाबलों को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके ऊपर 12 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। सुरक्षाबल इस मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे इसलिए मारे जाने के बाद भी रियाज की पहचान को लेकर पूरी आश्वस्त होना चाहते थे। इसी वजह से साढ़े पांच घंटे तक उसकी पहचान करने में लगाए गए। सबसे पहले उसके शरीर के निशानों को देखा गया, फिर पुलिस ने, उसके बाद सीआरपीएफ ने, फिर सेना ने, उसके बाद आईबी ने और अंत में स्थानीय लोगों से उसकी पहचान कराई गई। उसके बाद रियाज के मारे जाने की सूचना बाहर आई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआयुष्मान से जुड़े सभी अस्पतालों में हो कोरोना का निःशुल्क जांच: आदित्य विक्रम जायसवाल
Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विशाखापट्टनम की घटना पर दुख जताया

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.