Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मौत के जबड़े से बुजुर्ग यात्री को खींच लाई RPF… देखें वीडियो
Headlines

मौत के जबड़े से बुजुर्ग यात्री को खींच लाई RPF… देखें वीडियो

April 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
RPF
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर लोग अपने-अपने सफर में लगे थे, ट्रेन 13320 एक्सप्रेस धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म छोड़ रही थी। तभी एक पल ऐसा आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की सांसें थाम दीं। करीब 61 साल के मोहम्मद नसरुद्दीन जल्दी में थे। उन्हें हर हाल में ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, उन्होंने कदम बढ़ाया, लेकिन संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने खतरनाक गैप में जा गिरे। ट्रेन आगे बढ़ रही थी और नसरुद्दीन उसके साथ घिसटते जा रहे थे।

कुछ सेकंड में जिंदगी और मौत के बीच की दूरी

घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास खड़े लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या करें। किसी के मुंह से चीख निकली, तो कोई भागकर मदद के लिए दौड़ा। हर किसी के मन में एक ही डर था कि अब क्या होगा। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल गौरव की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बिना एक पल गंवाए दौड़ लगा दी। हालात को समझते हुए उन्होंने तुरंत नसरुद्दीन को पकड़कर पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया।

auto

साहस और सूझबूझ ने बचाई जान

यह सब कुछ सेकंड के भीतर हुआ, लेकिन यही कुछ सेकंड नसरुद्दीन की जिंदगी बचाने के लिए काफी साबित हुए। अगर जरा भी देरी होती, तो नतीजा बेहद दर्दनाक हो सकता था। घटना के बाद वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। फिर जैसे ही सबने देखा कि यात्री सुरक्षित है, राहत की सांस ली। कई लोगों ने मौके पर ही आरपीएफ जवान की बहादुरी की सराहना की।

चलती ट्रेन, फिसलता कदम और कुछ सेकंड का खेल… रांची स्टेशन पर आरपीएफ जवान की फुर्ती ने बचा ली एक बुजुर्ग की जान। #Ranchi #RPF #Jharkhand #NewsSamvad #TodayNews #LatestNews #TrendingNews pic.twitter.com/CwxmipnLNJ

— News Samvad (@newssamvaad) April 14, 2026

‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ का असर जमीन पर दिखा

RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षा” का मकसद ही ऐसे हादसों को रोकना और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाना है। इस घटना में यह अभियान जमीन पर पूरी तरह सफल होता नजर आया।

घर लौटने की जल्दी, खतरे में डाल देती है जान

मोहम्मद नसरुद्दीन धनबाद के पाथाडीह के रहने वाले हैं और रांची से घर लौट रहे थे। शायद घर पहुंचने की जल्दी ने उन्हें यह जोखिम उठाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन यह घटना एक बार फिर याद दिला गयी कि कुछ मिनट बचाने की कोशिश कभी-कभी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

एक सबक, जो हर यात्री के लिए जरूरी

रेलवे और आरपीएफ बार-बार यात्रियों से अपील करते हैं कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। लेकिन अक्सर लोग जल्दबाजी में इस नियम को नजरअंदाज कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें : एक बैग, एक शक… और नशे के नेटवर्क पर RPF का तीखा वार… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबा साहब की जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान… जानें क्या
Next Article सम्राट चौधरी मिले गवर्नर से, पेश किया सरकार बनाने का दावा

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.