Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज स्थापित : बृजेश पाठक
Headlines

उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज स्थापित : बृजेश पाठक

June 10, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में दूसरी बार अगर सरकार बनी है तो कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके खून पसीने की बदौलत बनी है। इसलिए उन कार्यकर्ताओं का सम्मान सदा बरकरार रखूंगा। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और गुंडे माफिया आज जेलों में सड़ रहे हैं और उनकी सम्पत्तियां बुलडोजर द्वारा ध्वस्त की जा रही है।

यह बातें शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सर्किट हाउस के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था सपा के शासन में गुंडों का बोलबाला था और गुंडाराज कायम था, लेकिन आज योगी की सरकार में उन गुंडों के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए गुंडाराज, माफियाराज का अंत हो रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास की दृष्टि में दूसरे पायदान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का जो व्रत था उस व्रत को संकल्प लेकर योगी सरकार कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रयागराज एक धार्मिक, सांस्कृतिक, न्यायिक एवं आध्यात्मिक केंद्र है। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रयागराज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 2018-19 प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुंभ का जो मेला लगा, पूरी दुनिया में विश्व विख्यात हुआ। इसकी चर्चा आज विदेशों में हो रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव की दृष्टि से अब हमें और मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए केंद्र में प्रदेश सरकार की जो योजनाएं हैं हम संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे पुनः एक बार केंद्र में एक मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बने।

इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केसरी देवी पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, राजमणि कोल, हर्षवर्धन बाजपेई, प्रवीण पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, एलएलसी डॉ केपी श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, पार्षद किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, बृजेश मिश्रा, रमेश पासी, राजन शुक्ला एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनना चाहिए : गिरिराज सिंह
Next Article मुख्यमंत्री ने पद्मश्री बाबा योगेंद्र के पार्थिव शरीर पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.