Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘सुरक्षित शनिवार’ : अब स्कूली बच्चे सीखेंगे आपदा में बचने के तरीके
Headlines

‘सुरक्षित शनिवार’ : अब स्कूली बच्चे सीखेंगे आपदा में बचने के तरीके

June 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आपदा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ-साथ सीखेंगे सभी तरह की आपदा से बचने के तरीके। इससे संबंधित विस्तृत कार्ययोजना मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है। सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में खासतौर से कक्षा 8 एवं 9 के बच्चों के बीच प्रत्येक सप्ताह की शनिवार को ‘सुरक्षित शनिवार’ के नाम से विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य योजना निदेशक मयंक बड़बड़े के स्तर से सभी संबंधित दिशा-निर्देश का उल्लेख करते हुए पत्र जारी किया है।
राज्य स्तर पर प्रशिक्षित इन शिक्षकों को फोकल शिक्षक के नाम से जाना जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय से एक-एक शिक्षक को राज्य स्तर पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण पटना स्थित चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में कराया जाएगा, जिसकी शुरुआत 30 जून से हो रही है। अलग-अलग जिलों के 150-150 शिक्षकों के बैच में यह प्रशिक्षण आयोजित कराने की योजना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसके बाद अगले चरण में बचे हुए स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह है इस कार्यक्रम का मकसद

इस कार्यक्रम का मकसद प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को सभी तरह के आपदाओं से बचाव के गुर या तौर-तरीके का प्रशिक्षण देना है। ताकि ये प्रशिक्षित शिक्षक प्रत्येक शनिवार को अपने-अपने स्कूल में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन करें और बच्चों को इससे संबंधित समुचित प्रशिक्षण दे सकें। प्रशिक्षित बच्चे अपने दूसरे बच्चों के समूह के अलावा गांव-घर में भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे।

तमाम आपदाओं की दी जाएगी जानकारी

इस कार्यक्रम के अंतर्गत भूकंप, अगलगी, बाढ़ जैसी आपदाओं के अलावा अचानक आई अन्य किसी तरह की आपात स्थिति में स्वयं और अपने साथ के लोगों का तुरंत कैसे बचाव करें। इससे संबंधित मूलभूत बातों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ताकि आपदा के दौरान हताहत के साथ ही जान-माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके।

2018-19 से शुरू की गई थी योजना

यह योजना बिहार के स्कूलों में 2018-19 से शुरू की गई थी, लेकिन बीच में कोरोना आने के कारण यह बंद हो गया था। इसके शुरुआती चरण में नीचले स्तर के विद्यालयों में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम को मजबूती से लागू करने के लिए बच्चों को प्रशिक्षण दिए गए थे। परंतु इस बार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में खासतौर से इस कार्यक्रम को पूरी मजबूती से नए कलेवर के साथ चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : थाना की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, थानेदार और बॉडिगार्ड जख्मी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पीयूष राज को मिला 15 लाख रुपये का ग्रांट
Next Article रोड एक्सी’डेंट दावों के निपटारे में बेहद कारगर साबित हो रहा E-DAR पोर्टल… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.