Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सलमान खान ने पाकिस्तानी आयोजक के कारण ह्यूस्टन में लाइव प्रदर्शन को किया रद्द
Headlines

सलमान खान ने पाकिस्तानी आयोजक के कारण ह्यूस्टन में लाइव प्रदर्शन को किया रद्द

February 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बॉलीवुड अभिनेता ने अमेरिका के ह्यूस्टन में एक लाइव प्रदर्शन को रद्द कर दिया है। पाकिस्तानी आयोजक के कारण सलमान ने यह कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया है। हालांकि सलमान की ओर से अभी तक शो को रद्द करने की पुष्टि करने वाला कोई बयान नहीं आया है। पाकिस्‍तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्द‍िकी अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधि के फंडिंग का आरोपी है। वह अमेरिका में सितारों के कार्यक्रमों से धन जुटाकर भारत विरोधी गतिविधियों के समर्थन में शामिल रहा है। सिद्दीकी ने पहले भी बॉलीवुड सितारों के साथ 400 से अधिक शो की मेजबानी की है। इस इवेंट में भारत के साथ-साथ पाकिस्‍तान के भी सेलीब्रिटी शामिल होते हैं। खबर है कि सिद्दीकी की वर्तमान में ह्यूस्टन में सीएए विरोधी प्रदर्शन आयोजित करने की योजना है।
सुपरस्टार के एक प्रशंसक ने उन्हें टैग कर ट्वीट किया-‘जब देश की बात आती है तो सलमान खान प्रशंसकों को गर्व महसूस करने का मौका नहीं छोड़ते। फिर से उन्होंने ह्यूस्टन में शो को रद्द कर दिया, जिसका आयोजन पाक प्रवर्तक रेहान सिद्दीकी ने किया था, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए धन जुटाता है।’

कुछ दिन पहले ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्पलॉयीज ने अभिनेता दिलजीत दोसांझ के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। क्योंकि वो भी अमेरिका में इसी रेहान सिद्दीकी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे थे। जिसके बाद फेडरेशन ने इस मामले में दिलजीत को नोटिस भेजा था। पहले भी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने रेहान सिद्दीकी के एक इवेंट में दिलजीत दोसांझ के जाने की खबर के बाद उनका वीजा रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद दिलजीत ने अमेरिका में होने वाले इस शो को रद्द कर दिया।
हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इन दिनों सलमान खान फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आखिरी शेड्यूल 21 फरवरी को पूरा होगा। फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ 22 मई को रिलीज होगी। सलमान खान की ‘वॉन्टेड’ और ‘दबंग 3’ के बाद प्रभुदेवा फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और दिशा पटानी भी हैं। सोहेल खान इस फिल्म के सह निर्माता और सह लेखक हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन में कमाए 18.66 करोड़
Next Article हॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज अभिनेता किर्क डगलस का निधन, मधुर भंडारकर ने जताया शोक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.