Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 11:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांवरियों की आस्था को सीएम सम्राट का सलाम, बोले- श्रावणी मेला एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक
Headlines

कांवरियों की आस्था को सीएम सम्राट का सलाम, बोले- श्रावणी मेला एकता और संकल्प का अद्भुत प्रतीक

August 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, एकता और संकल्प का प्रतीक है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कांवरियों की यात्रा में समाज की एकजुटता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे बड़े समाजवाद का उदाहरण है, जहां एक बोली, एक कपड़ा और एक लक्ष्य के साथ लोग आगे बढ़ते हैं। सीएम रविवार को पटना स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित धानिक बेलारी पंचायत में श्रावणी मेला के मौके पर आयोजित कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान सुल्तानगंज में ड्रोन शो और लेजर शो का आयोजन भी किया गया।

100 किलोमीटर के रास्ते में दिखती है आस्था

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भागलपुर, बांका और मुंगेर जिले में करीब 100 किलोमीटर की यात्रा से हजारों लोग किसी न किसी रूप में जुड़े हैं। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर शिवभक्त कांवरिया ‘बोल बम’ के जयकारे के साथ पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। रास्ते में स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटते हैं। कोई पानी पिलाता है, कोई भोजन कराता है तो कोई दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

सीएम ने इस सेवा भावना के लिए स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलता है। धानिक बेलारी पंचायत को भागलपुर, मुंगेर और बांका का संगम बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका घर भी इसी पंचायत के लखनपुर गांव में है।

कांवरियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने श्रावणी मेला में स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और शौचालय समेत जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। पैदल रास्ते पर अच्छी बालू डाली गई है, ताकि कांवरियों को चलने में परेशानी न हो। जीविका दीदियों ने श्रद्धालुओं के लिए सस्ती दर पर भोजन की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा भी कराई गई। उन्होंने भागलपुर प्रशासन को बेहतर आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि श्रद्धालु सुरक्षित और आसानी से अपनी यात्रा पूरी करें।

नवंबर 2027 में शुरू होगा सुल्तानगंज ब्रिज

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुल्तानगंज ब्रिज नवंबर 2027 में चालू हो जाएगा। वहीं, बाढ़ के कारण रुके भागलपुर के विक्रमशिला पुल की मरम्मत का काम करीब 15 दिनों बाद फिर शुरू किया जाएगा।सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे खुद सुल्तानगंज पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच रहना चाहते थे, लेकिन पटना में कई कार्यक्रम होने के कारण नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से वे पूरी तरह जुड़े हैं। उनकी कामना है कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे, बिहार समृद्ध हो और देश विकसित बने। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को श्रावणी मेला की शुभकामनाएं दीं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, सांसद अजय मंडल, विधायक ललित नारायण मंडल, भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि जुड़े।

इसे भी पढ़ें : 20226 युवाओं को मिली नौकरी, सीएम सम्राट बोले- अब रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article20226 युवाओं को मिली नौकरी, सीएम सम्राट बोले- अब रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं
Next Article 151वीं जयंती पर याद किये गये राजकुमार शुक्ल, रांची से उठी भारत रत्न देने की बुलंद आवाज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026
उत्तर प्रदेश

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026
Headlines

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.