Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 12:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित जुगिलांग गांव के तीन युवकों की पश्चिम बंगाल में एक भीषण सड़क हादसे में जान चली गई। हादसा बीती देर रात चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर दातिया के पास हुआ। तीनों दोस्त बाइक से पुरुलिया के बलरामपुर में लगा छाता मेला घूमने गए थे। वहां से लौटते समय तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। एक साथ गांव के तीन लड़कों की मौत की खबर मिलते ही जुगिलांग में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्कस देखकर लौट रहे थे घर, रास्ते में हुआ हादसा

जुगिलांग गांव के रहने वाले शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप आपस में गहरे दोस्त थे। सोमवार को तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बलरामपुर स्थित छाता मेला देखने निकले थे। वहां उन्होंने देर रात तक मेला घूमा और पनामा सर्कस का लुत्फ उठाया। सर्कस खत्म होने के बाद तीनों बाइक से अपने गांव जुगिलांग लौटने लगे। रात के सन्नाटे में जब वे मालती चेकपोस्ट के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनके लिए काल बन गई।

Advertisement

कार की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, चालक मौके से फरार

जमशेदपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने सामने से बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से शिवम गोप और लुकास गोप की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं सपन गोप खून से लथपथ होकर सड़क पर तड़प रहा था। हादसे के तुरंत बाद कार चालक गाड़ी भगाकर मौके से निकल गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से सपन को फौरन पुरुलिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसने भी दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज से कार की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नीमडीह थाना प्रभारी डीलशन बिरुवा ने बताया कि बंगाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार अर्टिगा कार और उसके चालक का सुराग लगाने के लिए मार्ग पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इधर, एक ही गांव के तीन हंसते-खेलते युवकों के अचानक चले जाने से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।

इसे भी पढ़ें : ‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 6, 2026
Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026

राशिफल @ 06 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 6, 2026

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.