Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 06:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अगस्त से इन राज्यों में खुल रहे स्कूल, ऐसी होगी तैयारी
Headlines

अगस्त से इन राज्यों में खुल रहे स्कूल, ऐसी होगी तैयारी

July 23, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बाद करीब दो साल से बंद चल रहे स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी चल रही है. कई राज्य जैसे मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, और ओडिशा आदि 26 जुलाई से सीनियर क्‍लासेज के स्‍कूल खोलने की तैयारी रहे हैं.

वहीं राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में अगस्‍त से स्‍कूल खोलने की तैयारी है. जानिए- क्या है सभी राज्यों की ताजा अपडेट. कब से खुलेंगे स्कूल, क्या होंगे प्रोटोकॉल…

बिहार में प्राइमरी से लेकर हायर सेकंडरी तक यानी कक्षा 1 से 10 तक के सभी स्‍कूलों को अगस्‍त के दूसरे सप्‍ताह से खोलने की उम्मीद है. राज्‍य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के बयान के अनुसार अगर राज्य में स्थितियां अनुकूल रहीं तो अगस्‍त के दूसरे सप्‍ताह से स्‍कूल खोलने की खातिर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में फैसला लिया जाएगा.

पंजाब में भी कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं. इसलिए राज्य में फिलहाल 26 जुलाई से कक्षा 10, 11 और 12 के स्‍कूल खुल रहे हैं. लेकिन राज्य में इसे लेकर अलग ही नियम लागू है. यहां सिर्फ उन्‍हीं टीचर्स और स्‍टाफ को स्‍कूल में एंट्री मिलेगी जो पूरी तरह वैक्‍सीनेट हो चुके होंगे. स्‍टूडेंट्स स्‍कूल आएं या नहीं, इसपर पैरंट्स का निर्णय अंतिम होगा. अगर हालात काबू में रहते हैं तो बाकी क्‍लासेज को 2 अगस्‍त से खोले जा सकते हैं.

प्रतीकात्मक फोटो (Reuters)

देश के कई राज्यों में स्कूल खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है. देश के अधिकतर राज्य कक्षा 10-12 के छात्रों के लिए खुलेंगे. यहां 50% अटेंडेंस के साथ स्‍कूल खोले जाएंगे. बता दें कि आईसीएमआर और तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञ दूसरी लहर के बाद बच्चों के लिए स्कूल खोलने की सिफारिश कर चुके हैं.  एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने भी कहा है कि छोटे बच्‍चे कोविड-19 से लड़ने में कहीं ज्‍यादा सक्षम हैं. कई राज्‍य इसी का हवाला देकर स्‍कूल खोल रहे हैं. ये प्रोटोकॉल लागू होगा.

बात करते हैं राजस्थान की तो यहां भी कोरोना से पैदा हुए गंभीर हालात अब सामान्य हो चुके हैं. राजस्‍थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को कहा कि राज्‍य में सभी स्‍कूल 2 अगस्‍त से खुल जाएंगे. कैबिनट बैठक के बाद अधिकारियों ने कहा कि स्कूल रीओपन को लेकर प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस जल्‍द ही गृह विभाग की तरफ से जारी की जाएंगी. लेकिन अभी कोचिंग संस्‍थानों और यूनविर्सिटीज को खोलने पर फैसला नहीं हुआ है.

 

मध्‍य प्रदेश में कक्षा 9 और 10 के स्‍टूडेंट्स की खातिर स्‍कूल 5 अगस्‍त से खुलेंगे. यहां बीते साल की ही तर्ज पर इस बार भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पैरंट्स की लिख‍ित सहमति अन‍िवार्य की गई है. यहां अभी 50% अटेंडेंस के साथ स्‍कूल खुलेंगे और हफ्ते में चार दिन क्‍लासेज चलेंगी.  कक्षा 11 और 12 की क्‍लासेज और हॉस्‍टल 26 जुलाई से खोलने का फैसला हुआ है.

छत्‍तीसगढ़ राज्य में 2 अगस्‍त से कक्षा 10वीं और 12वीं के स्‍कूल खुल जाएंगे. अभी यहां के स्कूल-कॉलेजों में 50% अटेंडेंस की अनुमति होगी. स्टूडेंट्स को एक दिन छोड़कर  क्‍लासेज के लिए बुलाया जाएगा, यहां भी स्कूल में उपस्थ‍ित‍ि अनिवार्य नहीं होंगी लेकिन यहां पैरेंट्स की अनुमति जरूरी होगी. राज्य के सभी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (ITIs) भी 2 अगस्‍त से खुलेंगे.

कहां कब खुले स्कूल 
महाराष्‍ट्र : 15 जुलाई (कक्षा 8 से 12, केवल वहीं जहां एक भी केस नहीं)
चंडीगढ़: 19 जुलाई
हरियाणा : 16 जुलाई (कक्षा 9-12)
बिहार : 12 जुलाई (कक्षा 10 और 12)
गुजरात : 15 जुलाई (कक्षा 12)

यहां खुल सकते हैं
ओडिशा में 26 जुलाई से कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल खुलेंगे
उत्‍तर प्रदेश में गैर-सहायता प्राप्‍त स्‍कूलों के एसोसिएशन ने सरकार से स्‍कूल खोलने की मांग की है
मध्यप्रदेश में भी 26 जुलाई से 10वीं और 12वीं के स्कूल खुलेंगे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: माँ के सामने शादीशुदा गर्भवती बेटी की बाप ने गला रेतकर की हत्या, वजह जान खौल उठेगा खून
Next Article 56 हजार करोड़ रूपए बकाये का शीघ्र भुगतान करे कोल इंडिया : हेमंत सोरेन

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.